1 धरती पर तीन रत्न हैं—पानी, खाना और अच्छी बातेंa; बेवकूफ़ पत्थर के टुकड़ों को रत्न कहते हैं।
2 जीवों को अपने ग़लत कामों के पेड़1 से ये फल मिलते हैं—ग़रीबी, बीमारी, दुख, क़ैद और मुसीबतें।
3 पैसा फिर मिल सकता है, दोस्त फिर मिल सकता है, बीवी फिर मिल सकती है, ज़मीन फिर मिल सकती है—यह सब दोबारा मिल सकता है, शरीर बार-बार नहीं मिलताb।
4 बहुत-से जीवों का एकजुट होना ही दुश्मन को हराता है; घास के तिनके भी एक साथ बाँधकर छप्पर बना दिए जाएँ2, तो बादल की तेज़ बारिश रोक लेते हैं।
5 पानी में तेल, बदमाश को बताया राज़, दान के लायक़ आदमी3 को दिया दान और समझदार को मिली शास्त्रों की सीख—थोड़े भी हों, अपनी ताक़त से अपने आप फैलते हैं।
6 धर्म की कथा सुनते वक़्त, श्मशान में और बीमारी में मन की जो हालत होती है, वह हमेशा बनी रहे तो कौन बंधन से न छूटे4?
7 पछताने पर जैसी समझ आती है, अगर वह पहले होती तो कौन ख़ूब तरक़्क़ी न करता?
8 दान, तप, बहादुरी, ज्ञान, विनम्रता या सूझबूझ पर घमंडc नहीं करना चाहिए, क्योंकि धरती पर रत्न बहुत हैं।
9 जो जिसके मन में रहता है वह दूर होकर भी दूर नहीं, जो जिसके दिल में नहीं वह पास होकर भी दूर है।
10 जिससे कुछ अच्छा पाना हो, उससे हमेशा अच्छी बात कहनी चाहिए; शिकारी5 हिरन को मारने के लिए मीठी आवाज़ में गीत गाता है।
11 राजा, आग, गुरु और औरतें बहुत पास होने पर बर्बादी लाते हैं, दूर होने पर फ़ायदा नहीं देते; इनके न बहुत पास रहना चाहिए, न बहुत दूर6।
12 आग, पानी, औरतों, बेवकूफ़ों, साँपों और राजघरानों के साथ हमेशा सँभलकर चलना चाहिए; ये छह पल भर में जान ले लेते हैं7।
13 जिसमें गुण हैं वह जीता है, जिसमें धर्म है वह जीता हैd; जिसमें गुण और धर्म नहीं, उसका जीना बेकार है।
14 अगर आप एक ही काम से दुनिया को अपने बस में करना चाहते हैं, तो अपनी ज़बान की गायe को दूसरों की बुराई की फ़सलों में चरने से रोकिए।शब्दों में फ़र्क़
15 जो मौक़े के हिसाब से बात करना, हर इंसान के स्वभाव के हिसाब से अच्छा बर्तावf करना और अपनी ताक़त के हिसाब से ग़ुस्सा करना जानता है, वह समझदार है।शब्दों में फ़र्क़
16 एक ही चीज़ तीन तरह से दिखती है—योगियों को लाश, वासना में डूबे लोगों को लुभावनी औरत और कुत्तों को मांस8।
17 समझदार आदमी को असरदार साबित हुई दवा, अपने धर्म-कर्म, घर की कमज़ोरियाँ, अपने यौन संबंध, खाया हुआ ख़राब खाना और सुनी हुई बुरी बातेंg नहीं बतानी चाहिए।
18 कोयलें9 तब तक चुप रहकर दिन बिताती हैं, जब तक उनका मौसम नहीं आता और उनकी आवाज़ सबको ख़ुश करते हुए गूँज नहीं उठती।
19 धर्म, पैसा, अनाज, गुरु की बात और दवा को अच्छी तरह सँभालकर रखना चाहिए, वरना इंसान ज़िंदा नहीं रहताh।
20 बुरे लोगों का साथ छोड़िए, भले लोगों का साथ अपनाइए, दिन-रात पुण्य कमाइए और हमेशा याद रखिए कि कुछ भी हमेशा नहीं रहताi।





