Chanakya Niti · Chanakya

Chapter 14

Hindi translation by Mihirchandra Sharma (1925–26) · 3 min read

1 अन्न वारि चारु बोल । तीनि रत्न भू अमोल । मूढलोगने पषान । टूक रत्नके बखान ॥

पृथ्वीमें जल, अन्न और प्रियवचन ये तीनही रत्न हैं मूढोंने पाषाणके टुकडोंमें रत्नकी गिनती की है ॥

2 निर्धनत्व दुःख राग । बन्ध औ विपत्ति शोक । है स्वपापवृक्ष जात । ए फलै धरेके गात ॥

जीवोंको अपने अपराधरूप वृक्षके दरिद्रता, रोग, दुःख, बन्धन और विपत्ति ये फल होते हैं ॥

3 फेरि वित्त फेरि मित्त । फेरि ती धराहु मित्त । फेरि फेरि सर्वे येह । मानुषी मिलै न देह ॥

धन, मित्र, स्त्री और पृथ्वी ये फिर २ मिलतेहैं परन्तु यह मनुष्यशरीर फिर २ नहीं मिलता ॥

4 एक ह्वै अनेक लोग । वीर्ये शत्रु जीति योग । मेघ धार वारि देत । घास ढेर वारि देत ॥

निश्चय है कि, बहुतजनोंका समुदाय शत्रुको जीत लेता है, तृणसमूहभी वृष्टिकी धाराके धरनेवाले मेघका निवारण करता है ॥

5 थोर तेल वारि माहिं । गुतहू खलानि पाहिं । दान शास्त्र पात्र ज्ञानि । ये बढै स्वभाव आनि ॥

जलमें तेल, दुर्जनमें गुप्तवार्ता, सुपात्रमें दान और बुद्धिमानमें शास्त्र ये थोडेही हों तो भी वस्तुकी शक्तिसे. अपने आप विस्तारको प्राप्त हो जाते हैं ॥

6 धर्मवारता मशान । रोगमाहिं जौन ज्ञान । जो रहै वही सदोइ । बंध को न मुक्त होइ ॥

धर्मविषयक कथामें श्मशानपर और रोगियोंको जो बुद्धि उत्पन्न होती है वह यदि सदा रहती तो कौन बन्धनसे मुक्त न होता ॥

7 आदि चूकि अन्त शोच । जो रहै विचारि दोष । पूर्वहीं बनै जो तैस । कौन को मिले न ऐस ॥

निंदित कर्म करनेके पश्चात् पछतानेवाले पुरुषको जैसी बुद्धि उत्पन्न होती है वैसी यदि पहिले होती तो किसको बडी समृद्धि न होती ॥

8 दान नय विनय नगीच । शूरता विज्ञान बीच । कीजिये अचर्य नाहिं । रत्नढेर भूमि माहिं ॥

दानमें, तपमें, शूरतामें, विज्ञतामें, सुशीलतामें और नीतिमें विस्मय नहीं करना चाहिये कारण कि, पृथ्वीमें बहुत रत्न हैं ॥

9 दूरहू बसै नगीच । जासु जौन चितबीच । जो न जासु चित पूर । है समीपहू सो दूर ॥

जो जिसके हृदयमें रहता है वह दूर भी हो तोभी वह दूर नहीं, जो जिसके मनमें नहीं है वह समीप भी हो तोभी वह दूर है ॥

10 जाहिते चहै सुपास । मीठि बोलि तासु पास । व्याध मारिबे मृगान । मंजु गावतो सुगान ॥

जिससे प्रियकी वांछा हो उससे सदा प्रिय बोलना उचित है व्याध मृगके वधके निमित्त मधुरस्वरसे गीत गाता है ॥

11 अतिपास नाशहेत । दूरहू फलै न देत । सेवनीय मध्यभाग । गुरू भूप नारि आग ॥

अत्यन्त निकट रहनेपर विनाशके हेतु होते हैं दूर रहनेसे फल नहीं देते इस हेतु राजा, अग्नि, गुरु और स्त्री इनको मध्यम अवस्थासे सेवना चाहिये ॥

12 अग्नि सर्प मूर्ख नारि । राजवंश और वारि । यत्नसाथ सेवनीय । सद्य ये हरैं छ जीय ॥

आग, जल, स्त्री, मूर्ख और राजाके कुल ये सदा सावधानतासे सेवनके योग्य हैं, ये छः शीघ्र प्राणके हरनेवाले हैं ॥

13 जीवत गुणी जो होय । वा सुधर्मयुक्त जोय ॥ धर्म औ गुणो न जासु । जीवना सुव्यर्थ तासु ॥

वही जीता है, जिसके गुण हैं, और वही जीता है जिसके धर्म हैं गुण और धर्मसे हीन पुरुषका जीना व्यर्थ है ॥

14 चाहते वशै जो कीन । एक कर्म लोग तीन । पन्द्रहोंके तौ मुखान । गान तौ बहोरु आन ॥शब्दों में फ़र्क़

जो एकही कर्मसे जगत्‌को वश किया चाहते हो तो पहिले पंद्रहोंके मुखसे मनको निवारण करो, तात्पर्य यह है कि आंख, कान, नाक, जीभ, त्वचा ये पांचों ज्ञानेन्द्रिय हैं. मुख, हाथ, पांव, लिङ्ग, गुदा ये पांच कर्मेन्द्रिय हैं. शब्द, स्पर्श, रूप, रस, गन्ध ये पांच ज्ञानेन्द्रियोंके विषय हैं. इन पन्द्रहोंसे मनको निवारण करना उचित है ॥

15 प्रिय स्वभाव अनुकूल, योग्य प्रसंगौ वचन पुनि । निज बलके सम तुल, कोप जानु पंडित सोई ॥शब्दों में फ़र्क़

प्रसङ्गके योग्य वाक्य, प्रकृतिके सदृश प्रिय और अपनी शक्तिके अनुसार कोपको जो जानता है वह बुद्धिमान् है ॥

16 वस्तु एकहीं होय, तीनि तरह देखी गती । रति मृत मांसू सोय, कामि योगि कुत्तेनसों ॥

एकही देहरूप वस्तु तीन प्रकारकी देख पडती है. योगी लोग उसको अतिनिंदित मृतकरूपसे, कामी पुरुष कांतारूपसे और कुत्ते मांसरूपसे देखते हैं ॥

17 सिद्धौषध औ धर्म, मैथुन कुबचन भोजनौ । अपने घरका मर्म, चतुर नाहिं प्रगटित करै ॥

सिद्ध औषध, धर्म, अपने घरका दोष, मैथुन, कुअन्नका भोजन और निंदित वचन इनका प्रकाश करना बुद्धिमानको उचित नहीं है ॥

18 तोलौं मौने ठानि, कोकिलहू दिन काटते । जौलौं आनन्दखानि, सबको वाणी होत है ॥

तबलौं कोकिल मौनसाधनसे दिन बिताता है, जबलौं सब जनोंको आनन्द देनेवाली वाणीका प्रारम्भ करता है ॥

19 धर्म धान्य धनबानि, गुरुवच औषध पांच यह । ग्रहण करन शुभ जानि, भले और विधि नहिं जिवै ॥

धर्म, धन, धान्य, गुरुका, वचन और औषध यदि हों तो इनको भली भांतिसे सुगृहीत करना चाहिये, जो ऐसा नहीं करता वही नहीं जीता ॥

20 तजौ दुष्टसहवास, भजो साधु संगम रुचिर । करौ पुण्य परकाश, हरि सुमिरौ जग नित्य नहिं ॥

खलका संग छोड, साधुकी संगतिको स्वीकार कर, दिन रात पुण्य किया कर और ईश्वरका नित्य स्मरण कर इस कारण कि, संसार अनित्य है ॥

संस्करणों में फ़र्क़

जहाँ संस्कृत के तीनों संस्करणों के मतलब में फ़र्क़ है: हर संस्करण के शब्द, उनका शब्द-दर-शब्द मतलब और छपे पन्ने की तस्वीर।

Translated by Mihirchandra Sharma (1925–26). Internet Archive scan of the 1925–26 printing (archive.org). Public domain in the US. A modern translation is in progress.

Found a mistake in this translation? Email admin@lifemathmoney.com with the passage.

Chanakya NitiSharma, Hindi

Translations

Theme

Text size

100%