1 अर्थनाश गृहिणी चरित, औ मनको संताप । नीचवचन. अपमानको, बुधजन कहत न आप ॥शब्दों में फ़र्क़
धनका नाश, मनका ताप, गृहिणीका चरित, नीचका वचन और अपमान बुद्धिमान् प्रकाश न करे ॥
2 विद्यासंग्रह करनमें, अन धनके व्यापार । छोडे, लज्जा सुख लहे, सभी आहार व्योहार ॥
अन्न और धनके व्यापारमें, विद्याके संग्रह करनेमें और व्यवहारमें जो पुरुष लज्जाको दूर रक्खेगा वही सुखी होगा ॥
3 जो सुख संतोषी लहत, तोष अमिय करि पान । सो सुख लोभिनको नहीं, धाइ तजत जे प्रान ॥
सन्तोषरूप अमृतसे जो लोग तृप्त होते हैं उनको जो शांतिसुख होता है वह धनके लोभसे जो इधर उधर दौडा करते हैं उनको नहीं होता ॥
4 निजतिय भोजन विभवमें, सदा राखिये तोष । पढिबो जप औ दानमें, है सन्तोषै दोष ॥शब्दों में फ़र्क़
अपनी स्त्री, भोजन और धन इन तीनोंमें सन्तोष करना चाहिये । पढना, जप और दान इन तीनोंमें सन्तोष कभी नहीं करना चाहिये ॥
5 द्वै द्विज औ द्विज अग्निहूं, स्वामि भृत्य पति नारि । तैसेही हल बैलको, बीच जाइये वारि ॥
दो ब्राह्मण और ब्राह्मण अग्नि, स्त्री पुरुष, स्वामी भृत्य, हल और बैल इनके मध्य होकर नहीं जाना चाहिये ॥
6 विप्र कुमारी अग्नि अरु, वृद्ध बाल अरु गाय । इन्हैं कदापि न कीजिये, स्परश पांव छू आय ॥
अग्नि, गुरु और ब्राह्मण इनको और गौको, कुमारीको, वृद्धको और बालकको पैरसे न छूना चाहिये ॥
7 पांच हाथ गाडीनसे, दश घोडनसे दूर । और हजार हाथीनसे, तजहि देश जहँ क्रूर ॥शब्दों में फ़र्क़
गाडीको पांच हाथपर, घोडेको दश हाथपर. हाथीको हजार हाथपर, दुर्जनको देशत्याग करके छोडना चाहिये ॥
8 गज अंकुश औ हाथसें, अश्व ताडना देय । शृंगिन कहँ लकुटी लिये, दुष्ट खडग कर लेय ॥शब्दों में फ़र्क़
हाथी केवल अंकुशसे. घोडा हाथसे, सींगवाले जीव लाठीसे और दुर्जन तरवार संयुक्त हाथसे दंड पाता है ॥
9 मोर मेघगर्जन समय, विप्र सुभोजन खाय । साधु तुष्ट परसुख भये, खल पर दुख हरषाय ॥
भोजनके समय ब्राह्मण और मेघके गर्जनेपर मयूर, दूसरेको संपत्ति प्राप्त होनेपर साधु और दूसरेको विपत्ति आनेपर दुर्जन संतुष्ट होते हैं ॥
10 बलिहि तासु अनुकूल चलि, अबलिहि चलि प्रतिकूल । सब बलते वा विनयते, करि अरि निज समतूल ॥शब्दों में फ़र्क़
बली वैरीको उसके अनुकूल व्यवहार करनेसे, यदि वँह दुर्बल हो तो उसे प्रतिकूलतासे वश करे, बलमें अपने समान शत्रुको विनयसे अथवा बलसे जीते ॥
11 ब्राह्मणका बल वेद है, अहै, बाहुबल भूप । तरुणाई औ मधुरता, पुनि अबलन बल रूप ॥
राजाको बाहुवीर्य बल है और ब्राह्मण ब्रह्मज्ञानी वा वेदपाठी बली होताहै और स्त्रियोंको सुन्दरता तरुणता और मधुरता अतिउत्तम बल है ॥
12 नहिं अति सरल सुभावते, रहन उचित जग माहिं । काटैं सीधे वृक्षको, टेढन पूछै नाहिं ॥
अतिसीधे स्वभावसे नहीं रहना चाहिये ।इस कारण कि, वनमें जाकर देखो, सीधे वृक्ष काटे जाते हैं और टेढे खडे रहते हैं ॥
13 बसें हंस जहँ जल रहै, सूखे तेहि तज जाहिं । ग्रहण त्याग पुनिपुनि नरहिं, हंससरिस भल नाहिं ॥
जहां जल रहता है वहीं ही हंस बसते हैं, वैसेही सूखे सरको छोड देते हैं, नरको हंसके समान नहीं रहना चाहिये कि, वे वारवार छोड देते हैं और वारवार आश्रय लेते हैं ॥
14 अर्जितधनको त्यागहि, रक्षा गावत नीति । जस तडागके बीचके, जलैं निकसनकी रीति ॥
अर्जित धनोंको व्यय करनाही रक्षा है, जैसे तडागके भीतरके जलका निकलना ॥
15 जाहि अर्थ तेहि मित्र अरु, बन्धु आदि सब तात । सो जीवत है जगतमें, सोइ पुरुष गनि जात ॥
जिसके धन रहता है उसीके मित्र होते हैं जिसके पास अर्थ रहता है उसीके बन्धु होते हैं, जिसके धन रहता है वह पुरुष गिना जाता है और जिसके अर्थ है वही जीता है ॥
16 स्वर्गीय चिह्न मनुष्यके, यही चार पहंचान । मधुर वचन देवार्चना, दान विप्रको मान ॥
संसारमें आनेपर स्वर्गवासियोंके शरीरमें चार चिह्न रहते हैं दानका स्वभाव, मीठा वचन, देवताकी पूजा, ब्राह्मणको तृप्त करना अर्थात् जिन लोगोंमें दान आदि लक्षण रहें उनको जानना चाहिये कि ये स्वर्गवासी हैं उन्होंने अपने पुण्यके प्रभावसे मृत्युलोकमें अवतार लिये हैं ॥
17 अतिहिकोप कटुवचनहू, दारिद नीच मिलान । स्वजन वैर अकुलिन टहल, यह षट नरक निशान ॥
अत्यन्त क्रोध, कटुवचन, दरिद्रता, अपने जनोंमें वैर नीचका संग, कुलहीनकी सेवा ये चिह्न नरकवासियोंके देहमें रहतेहैं ॥
18 सिंहभवन यदि जाय कोउ, गज मुक्ता तहँ पाव । वत्सपूँछ खरचर्म टुक, स्यार मांद जो जाव ॥
यदि कोई सिंहकी गुहामें जापडे तो उसको हाथीके कपोलके मोती मिलते हैं और सियारके माँदमें जानेपर बछडेकी पूंछ और गदहेके चमडेका टुकडा मिलता है ॥
19 श्वानपूँछसम जीवनो, विद्या विनु है व्यर्थ । दंशनिवारण तन ढकना, नहिं एको सामर्थ ॥
कुत्तेके पूँछके समान विद्याविना जीना व्यर्थ है कुत्तेकी पूंछ गोप्येन्द्रियको ढांप नहीं सकती है न मच्छर आदि जीवोंको उडा सकती है ॥
20 वचन शुद्ध मन शुद्ध औ, इंद्रिय संयम शुद्ध । भूतदया औ स्वच्छता, पर अर्थिन यह शुद्ध ॥
वचनकी शुद्धि, मनकी शुद्धि, इन्द्रियोंका संयम, सब जीवोंपर दया और पवित्रता ये परार्थियोंकी शुद्धि है ॥
21 बास सुमनमहँ तेल तिल, अग्नि काठ पय घीव । ऊखहि गुड तिमि देहमें, आतम लखु मथि सीव ॥
फूलमें गन्ध, तिलमें तेल, काष्ठमें आग, दूधमें घी ऊखमें गुड जैसे, वैसेही देहमें आत्माको विचारसे देखो ॥














