1 अधम धनहिको चहत हैं, मध्यम धन और मान । मानै धन है बडनको, उत्तम चाहैं मान ॥
अधम धनही चाहते हैं, मध्यम धन और मान, उत्तम मानही चाहते हैं, इस कारण कि महात्माओंका धन मानही है ॥
2 ऊख वारि पय मूल, औषधहूको खायके । तथा खाय तांबूल, स्नान दान आदिक उचित ॥
ऊख, जल, दूध, फल, मूल और औषध इन वस्तुओंके भोजन करनेपरभी स्नान दान आदि क्रिया करनी चाहिये ॥
3 दीपक तमको खात है, तो कजल उपजाय । अन्न जैसेही खाय जो, तैसइ संतति पाय ॥
दीप अन्धकारको खाय जाता है और काजलको जन्माता है. जो जैसा अन्न सदा खाताहै उसीकी वैसीही सन्तति होती है ॥
4 गुणिहि न औरहि देइ धन, लखिय जलद् जलपाय ॥ मधुर कोटिगुण करि जगत, जीवन जलनिधि जाय ॥
हे मतिमन् ! गुणियोंको धन दो, औरोंको कभी मत दो, समुद्रसे मेघके मुखमें प्राप्त होकर जल सदा मधुर हो जाता है, पृथ्वीपर चर अचर सब जीवोंको जिलाकर फिर देखो, वही जल कोटि गुणा होकर उसी समुद्रमें चला जाता है ॥
5 एक सहस चंडाल सम, यवन नीच इक होय । तत्त्वदर्शि कह यवनते, नीच और नहिं कोय ॥
तत्त्वदर्शीयोंने कहा है कि सहस्र चांडालोंके तुल्य एक यवन होता है और यवनसे नीच दूसरा कोई नहीं है ॥
6 चिताधूम तनुतेल लगि, मैथुन क्षौर बनाय । तबलौं है चंडालसम, जबलौं नाहिं नहाय ॥
तेल लगानेपर, चिताके धूम लगनेपर, स्त्रीप्रसंग करनेपर, बाल बनवानेपर तबतक चांडालही बना रहता है जबतक स्नान नहीं करता है ॥
7 वारि अजरिण औषध, जीरणमें बलदानि । भोजनके संग अमृत है, भोजनान्त विष मानि ॥
अपच होनेपर जल औषध है, पचजानेपर जल बलको देता है, भोजनके समय पानी अमृतके समान है और भोजनके अन्तमें विषका फल देता है ॥
8 ज्ञान क्रिया बिन नष्ट है, नर नष्ट जो अज्ञान । निरनायक नष्ट सैनहू, त्यों पतिविनु तिय जान ॥
क्रियाके बिना ज्ञान व्यर्थ है, अज्ञानसे नर मरासा है, सेना पतिके विना सेना मारी जातीहै और स्वामीहीन स्त्री नष्ट होजातीहै ॥
9 वृद्धसमय जो मरे तिय, बंधुहाथ धन जाय । पराधीन भोजन मिलै, यह तीनों दुखदाय ॥
बुढापेमें मरी स्त्री बन्धुके हाथमें गया. धन और दूसरेके अधीन भोजन ये तीन पुरुषोंकी विडम्बना है अर्थात् दुःखदायक होते हैं ॥
10 अग्निहोत्र बिनु वेद नहिं, नहीं क्रिया बिनु दान । भाव विना नहिं सिद्धि है, सबमें भाव प्रधान ॥
अग्निहोत्रके विना वेदका पढना व्यर्थ होता है, दानके विना यज्ञादिक क्रिया नहीं बनती, भावके विना कोई सिद्धि नहीं होती इस हेतु प्रेमही सबका कारण है ॥
11 धातु काठ पाषाणको, करु सेवन युतभाव । श्रद्धासे भगवत्कृपा, तैसो तेहिं सिधिआव ॥शब्दों में फ़र्क़
धातु, काष्ठ, पाषाणको भावसहित सेवन करना श्रद्धासे और भगवत्कृपासे जैसा भाव है तैसीही सिद्धि होती है ॥
12 देव न काठ पषाण, नहीं माटिहूमें रहै । जाने सुघर सुजान, विद्यमान है भावमें ॥
देवता काठमें नहीं है न पाषाणमें है न मृत्तिकाकी मूर्त्तिमें है. निश्चय है कि देवता भावमें विद्यमान है इस हेतु भावही सबका कारण है ॥
13 शांतीसम तप और नहिं, सुख संतोष समान । नहिं तृष्णासम व्याधि है, धर्म दयासम आन ॥शब्दों में फ़र्क़
शांतिके समान दूसरा तप नहीं है, न संतोषसे परे सुख, न तृष्णासे दूसरी व्याधि है, न दयासे अधिक धर्म है ॥
14 तृष्णा वैतरणी नदी, यमस्वरूप है रोष । कामधेनु विद्या अहै, नन्दनवन संतोष ॥
क्रोध यमराज है और तृष्णा वैतरणी नदी है, विद्या कामधेनु गाय है और संतोष इन्द्रकी वाटिका है ॥
15 रूपहि गुण भूषित करै, कुल करि शील प्रकाश । विद्या भूषित सिद्धि करि, धनलहि भोग विलाश ॥
गुण रूपको भूषित करता है, शील कुलको अलंकृत करता है, सिद्धि विद्याको भूषित करती है और भोग धनको भूषित करता है ॥
16 निर्गुणका हत रूप है, हत कुशील कुलमान । हत विद्याहु असिद्धकी, हत अभोग धन धान ॥
निर्गुणकी सुन्दरता व्यर्थ है, शीलहीनका कुल निंदित होताहै, सिद्धि विना विद्या व्यर्थ है, भोगके विना धन व्यर्थ है ॥
17 शुद्ध भूमिगत वारि है, नारि पतिव्रत जौन । क्षेम करै सो भूप शुचि, विप्र तोषि शुचि तौ न ॥
भूमिगत जल पवित्र होता है पतिव्रता स्त्री पवित्र होती है, कल्याण करनेवाला राजा पवित्र गिना जाता है, ब्राह्मण संतोषी शुद्ध होता है ॥
18 असन्तुष्ट द्विज नष्ट है, नष्ट तुष्ट नरराज । नष्ट सलज्जा पातुरी, कुलनारी बिन लाज ॥
असन्तोषी ब्राह्मण निंदित गिने जाते हैं और संतोषि राजा सलज्जा वेश्य और लज्जाहीन कुलस्त्री निंदित गिनी जाती हैं ॥
19 विद्याहीन विशालहू, कुल मनुष्य केहिकाज । दुष्टकुलहु विद्वानको, पूजित देव समाज ॥शब्दों में फ़र्क़
विद्याहीन बडे कुलसे मनुष्योंको क्या लाभ है विद्वान्का नीचभी कुल देवताओंसे पूजा पाता है ॥
20 विदुष प्रशंसित होत जग, सब थल गौरव पाय । विद्यासे सब मिलत हैं, सब थल सोइ पुजाय ॥
संसारमें विद्वान्ही प्रशंसित होता है, विद्वान् सब स्थानमें आदर पाता है, विद्याहीसे सब मिलता है, विद्याही सब स्थानमें पूजित होती है ॥
3.8 छबियौवनसम्पन्नहू, जनित कुलहु अनुकूल । सोहु न विद्या विनु रहित, गन्ध टेसु जिमि फूल ॥
सुन्दर तरुणतायुत और बडे कुलमें उत्पन्नभी विद्याहीन पुरुष ऐसे नहीं शोभते जैसे बिना गंध पलाशके फूल ॥
21 मांसभक्ष मदिरापियत, मूरख अक्षरहीन । नराकार पशुभार यह, पृथिवी नहिं सहु तीन ॥
मांसके भक्षण और मदिरापान करनेवाले, निरक्षर और मूर्ख इन पुरुषाकार पशुओंके भारसे पृथ्वी पीडित रहती है ॥
22 अन्नहीन राज्यहि दहत, दानहीन यजमान । मंत्रहीन ऋत्विजन कहँ, क्रतुसम रिपु नहिं आन ॥
यज्ञ यदि अन्नहीन हो तो राज्यको, मंत्रहीन हो तो ऋत्विजोंको, दानहीन हो तो यजमानको जलाता है, इस कारण यज्ञके समान कोईभी शत्रु नहीं है ॥







