Chanakya Niti · Chanakya

Chapter 17

Hindi translation by Mihirchandra Sharma (1925–26) · 4 min read

1 प्रतिप्रतीति बिनु गुरु पढ्यो, सोहँ न सभा सिधारि । ज्यों परपुरुषहि संगकृत, गर्भधारिकरि नारि ॥शब्दों में फ़र्क़

जिनने केवल पुस्तकके प्रतीतिसे पढा गुरुके निकट न पढा वे सभाके बीच व्यभिचारसे गर्भवाली स्त्रियोंके समान नहीं शोभते ॥

2 उपकार करै उपकार करै, अरु मारन पै तेहि मारि लैये । खलताइ करै खल ताइ करै, तहँ दोष नहीं मनमाहिं धरै ॥

उपकार करनेपर प्रत्युपकार करना चाहिये, और मारने पर मारना इसमें अपराध नहीं होता इस कारण, कि दुष्टता करनेपर दुष्टताका आचरण करना उचित होता है ॥

3 दूर होउ वा दूर वस्तु, दुराराध्यहू जोउ । सो सब तपसे साधि है, तप बल सम नहिं कोउ ॥शब्दों में फ़र्क़

जो दूर है, जिसकी आराधना नहीं होसकती और जो दूर वर्तमान है, वे सब तपसे सिद्ध होसकते हैं, इस कारण सबसे प्रबल तप है ॥

4 लोभ तबै कस अवगुण आन दुजो कस पाप सबै लुतराई । सत्य रहै तपसे तब का मन शुद्ध वृथा तब तीरथ जाई ॥ शीलहुई फिरि का गुण और कहा तिन भूषण जो महिताई । वेद भयो धनते तब का मृत्यु कौन जबै अपकीरति छाई ॥

यदि लोभ है तो दूसरे दोषसे क्या, यदि चुगली है तो औरैं पापोंसे क्या, यदि सत्यता है तो तपसे क्या, यदि मन स्वच्छ है तो तीर्थसे क्या, यदि सजनता है तो दूसरे गुणोंसे क्या, यदि महिमा है तो भूषणोंसे क्या, यदि अच्छी विद्या है तो धनसे क्या, यदि अपयश है तो मृत्युसे क्या ॥

5 पितु रत्नाकर लच्छमी, सगी बहिन श्रुति गाव । शंख भीक मागै तऊ, धन बिनु दिये न पाव ॥

जिसका पिता रत्नोंकी खानि समुद्र है, लक्ष्मी जिसकी बहिन, ऐसा शंख भीख मांगता है, बिना दिया नहीं मिलता ॥

6 शक्तिहीन साधू बने, ब्रह्मचारि धनहीन । रोगी सुरप्रेमी तिया, वृद्ध पतिव्रत कीन ॥

शक्तिहीन साधु होता है, निर्धन ब्रह्मचारी, रोगग्रस्त देवताका भक्त होताहै और वृद्ध स्त्री पतिव्रता होती है ॥

7 अन्न वारि सम दान, नहीं द्वादशी सरिस तिथ । गायत्री बढि आन, मंत्र मातु बढि सुर नहीं ॥

अन्न जलके समान कोई दान नहीं है, न द्वादशीके समान तिथि, गायत्रीसे बढकर कोई मंत्र नहीं है, न मातासे बढ कर कोई देवता है ॥

8 विष तक्षकके दंतमों, माखिनके शिरसंग । बीछिनके पूछन बसै, दुष्टनके सब अंग ॥

सांपके दांतमें विष रहता है, मक्खीके शिरमें विष है बिच्छूके पूंछमें विष है, सब अंगोंमें दुर्जन विषहीसे भरा रहताहै ॥

9 बिनु पति आयसु बरत करत जो नारि । हरत आयु पियकी अरु नरक सिधारि ॥

पतिकी आज्ञा विना उपवास व्रत करनेवाली स्त्री स्वामीकी आयु हरती है और वह स्त्री आप नरकमें जाती है ॥

10 न शुद्ध तीर्थ जान ते, न सो उपाय दानते । यथा सुतीय पीयके, पखारि पाँय पीयके ॥

न दानोंसे, न सैकडों उपवासोंसे, न तीर्थके सेवनसे स्त्री वैसी शुद्ध होती है, जैसी स्वामीके चरणोदकसे ॥

11 चरणोंके धोते बचो, पीने संध्याशेष । श्वान मूत्र सम जासु पी, चांद्रायण निर्दोष ॥

पांव धोनेसे जो जल शेष रहजाता है, पीनेसे जो बचजाता है और सन्ध्या करनेपर जो अवशिष्ट जल है वह कुत्तेके मूत्रके समान है उसको पीकर चांद्रायणका व्रत करना चाहिये ॥

12 करमें छबि दान दिये भरती न रतीभर कंकनके पहिरे । लहु शुद्ध, शरीर नहान किये, नहीं चंदन लेपहिते गहिरे । सन्मानसें तृप्त जो होत नितै न बने तस भोजनकें बलते । नर ज्ञानहि युक्त समुक्ति लहै न जटा अरु छापहिके बलते ॥शब्दों में फ़र्क़

दानसे हाथ शोभताहै, कंकणसे नहीं, स्नानसे शरीर शुद्ध होताहै चन्दनसे नहीं, सम्मानसे तृप्ति होती है, भोजनसे नहीं, ज्ञानसे मुक्ति होती है, छाप तिलकादि भूषणसे नहीं ॥

13 क्षौर किये घर नाइँ, जलमें देखे रूप निज । घसि उपलै ते लाइ, चंदन इंद्रौ धन नशै ॥

नाईके घरपर बाल बनानेवाला, पत्थरसे लेकर चंदन लेपन करनेवाला, अपने रूपको पानीमें देखनेवाला इन्द्रभी हो तो उसकी लक्ष्मीको हरलेते हैं ॥

14 कुंदरू वरबुद्धिही कुंदकरे, वच सद्यहि तासु प्रकाशकरें अबला बलवानहि आसु हरे, तेहि पूरण क्षीर तुरत भरे ॥

कुँदरू शीघ्रही बुद्धि हरलेता है और वच झटपट बुद्धि देती है स्त्री तुरन्तही शक्ति हरलेती है, दूध शीघ्रही बल करदेता है ॥

16 कामिनि लक्ष्मी विनययुत, सुत गुण भूषित भेष । पौत्र सुधन जो होय तो, स्वर्गहि, कहा विशेष ॥

यदि कांता है, यदि लक्ष्मी वर्तमान है, यदि पुत्र सुशीलतादि गुणसे युक्त है और पुत्रके पुत्रकी उत्पत्ति हुई हो फिर देवलोकमें इससे अधिक क्या है ॥

15 जिन सजन मन माहिं नित, जागत पर उपकार । बेगि तासु नशु विपति अति, पगपग मिलु धन भार ॥

जिन सज्जनोंके हृदयमें परोपकार जागता रहता है उनकी विपत्ति नष्ट होजाती है और पदपदमें सम्पत्ति होती है ॥

17 निद्रा भोजन भोग भय, मनुज सरिस पशुमाहिं । मतिहि नरनके बाढि है, तेहि बिन पशुसम आहिं ॥

भोजन, निद्रा, भय, मैथुन ये मनुष्य और पशुओंके समानही हैं, मनुष्योंको केवल ज्ञान अधिक विशेष है ज्ञानसे रहित नर पशुके समान है ॥

18 ज्यौं मदान्ध गज कर्ण हिलाई, पिवते मधुकहँ अलिन दुगाई । गे कपोल दुहुँ भूषण वाही, भँवर उडी कमलनपर जाही ॥

यदि मदांध गजराजने मधुके अर्थी भौंरोंको मदांधतासे कर्णके तालोंसे दूर किया तो यह उसीके दोनों गण्डस्थलोंकी शोभाकी हानि भई भौंरे फिर विकसित कमलमें वसते हैं तात्पर्य यह है कि, यदि किसी निर्गुण मदांध राजा वा धनीके निकट कोई गुणी जा पडे उस समय मदान्धोंको गुणीका आदर न करना मानो अपनी लक्ष्मीकी शोभाकी हानि करनी है, काल निरवधि है और पृथ्वी अनन्त है गुणीका आदर कहीं न कहीं किसी न किसी समय होगाही ॥

19 राजा वेश्या अनल यम, बालक याचक चोर । ग्रामकण्टको आठ यह, परदुख लखे न थोर ॥

राजा, वेश्या, यम अग्नि, चोर, बालक, याचक और आठवां ग्रामकंटक अर्थात् ग्रामनिवासियोंको पीडा देकर अपना निर्वाह करनेवाला ये दूसरेके दुःखको नहीं जानते ॥

20 का तिय तू नीचे लखति, गिरेउ कछू महि बीच । तरुणाई मोती गयो, तैं नहिं जानत नीच ॥

हे बाले ! तू नीचे क्यों देखती है पृथ्वीपर तेरा क्या गिरपडा? तब स्त्रीने कहा रेरे मूर्ख ! नहीं जानता कि, मेरा तरुणतारूप मोती चलागया ॥

21 चक्र दुर्लभ अहि वास, विफल पंकजनि कंटकी । सकल दोष किय नास, गंध गुण केतकिहतैं ॥

हे केतकी ! यद्यपि तू सांपोंका घर है, विफल है, तुझमें काँटेभी हैं, टेढी है, कीचडमें तेरी उत्पत्ति है और तू दुःखसे मिलतीभी है तथापि एक गंधके गुणसे सब प्राणियोंकी बन्धु होरही है, निश्चय है कि, एकभी गुण दोषोंका नाश करदेता है ॥

संस्करणों में फ़र्क़

जहाँ संस्कृत के तीनों संस्करणों के मतलब में फ़र्क़ है: हर संस्करण के शब्द, उनका शब्द-दर-शब्द मतलब और छपे पन्ने की तस्वीर।

Translated by Mihirchandra Sharma (1925–26). Internet Archive scan of the 1925–26 printing (archive.org). Public domain in the US. A modern translation is in progress.

Found a mistake in this translation? Email admin@lifemathmoney.com with the passage.

Chanakya NitiSharma, Hindi

Translations

Theme

Text size

100%