Chanakya Niti · Chanakya

Chapter 15

Hindi translation by Mihirchandra Sharma (1925–26) · 3 min read

1 जासु चित सब जन्तुपर, गलित दया रसमाह । तासु ज्ञान मुक्ती जटा, भस्मलेप करु काह ॥

जिसका चित्त सब प्राणियोंपर दयासे पिघल जाता है उसको ज्ञानसे, मोक्षसे, जटासे और विभूतिके लेपनसे क्या ? ॥

2 एको अक्षर जो गुरू, शिष्यहि देत जनाय । भूमिमाहिं धन नाहिं वह, जो दै अनृण कहाय ॥

जो गुरु शिष्यको एकभी अक्षरका उपदेश करताहै पृथ्वीमें ऐसा द्रव्य नहीं है जिसको देकर शिष्य उससे उऋण होय ॥

3 खल कांटा इन दुहुंनको, दोई जगत उपाय । जूतनते मुख तोडबो, रहिबो दूर बचाय ॥

खल और कांटा इनका दोहि प्रकारका उपाय है जूतासे मुखका तोडना या दूसरा त्याग ॥

4 वसन दशन राखै मलिन, बहु भोजन कटु बैन । सोवै रवि छिपवत उगत, तजु श्री जो हरि ऐन ॥

मलिन वस्त्रवालेको, जो दांतोंके मलको दूर नहीं करता उसको, बहुत भोजन करनेवालेको, कटुभाषीको, सूर्यके उदय और अस्तके समयमें सोनेवालेको लक्ष्मी छोड देती है चाहे वह विष्णु हो ॥

5 तजहिं तीय हित मीत औ, सेवक धन जब नाहिं । धन आये सेवैं बहुरि, धनै बन्धु जगमाहिं ॥

मित्र, स्त्री, सेवक और बन्धु ये धनहीन पुरुषको छोड देते हैं और वही पुरुष यदि धनी होजाता है तो फिर उसीका आश्रय करते हैं अर्थात् धनही लोकमें बन्धु है ॥

6 करि अनीति जोरेउ धन, दशै वर्ष ठहराय । ग्यारहवें लागतेहि, जरा मूलसों जाय ॥

अनीतिसे अर्जित धन दश वर्ष पर्यंत ठहरता है । ग्यारहवें वर्षके प्राप्त होनेपर मूलसहित नष्ट होजाता है ॥

7 खोटो भल समरत्थ पहँ, भलो खोट लहि नीच । विषौ भयो भूषण शिवहि, अमृत राहु कहँ मीच ॥

अयोग्यभी वस्तु समर्थको योग्य होती है और योग्यभी दुर्जनको दूषण, अमृतने राहुको मृत्यु दिया, विषभी शंकरको भूषण हुआ ॥

8 द्विज उबरेउ भोजन सोइ, परमहँ मैत्री सोय । जेहि न पाप वह चतुरता, धर्म दंभ बिनु जोय ॥

वही भोजन है जो ब्राह्मणके भोजनसे बचा है, वही मित्रता है जो दूसरेमें की जाती है, वही बुद्धिमानी है जो पाप नहीं करती और विना दम्भके जो किया जाता है वही धर्म है ॥

9 मणि लोटत रहु पाँवतर, कांच रहो शिर जाय । लेत देत मणि मणि रहै, कांच कांच रहिजाय ॥

मणि पांवके आगे लोटती हो और कांच शिरपरभी रक्खा हो परन्तु क्रय विक्रय समयमें कांच कांचही रहता है और मणि मणिही ॥

10 बहुत विघ्न कम काल है, विद्या शास्त्र अपार । जलसे जैसे हंस पय, लीजै सार निसार ॥

शास्त्र अनन्त हैं और विद्या बहुत, काल थोडा है और विघ्न बहुत इस कारण जो सार उसको ले लेना उचित है जैसे हंस जलके मध्यसे दूधको ले लेता है ॥

11 दूर देशते राह थकि, बिनु कारज घर आय । तेहि बिनु पूजे खाय, सो चंडाल कहाय ॥

दूरसे आयेको, पथसे थकेको और निरर्थक गृहपर आयेको विना पूजे जो खाता है वह चांडालही गिना जाताहै ॥

12 पढे चारहू वेदहूँ, धर्मशास्त्र बहु वाद । आपुहि जानै नाहिं ज्यों, करछिहि व्यंजन स्वाद ॥

चारों वेद अनेक धर्मशास्त्र पढते हैं परन्तु आत्माको नहीं जानते जैसे कलछी पाकके रसको ॥

13 भवसागरमें धन्य है, उलटी यह द्विजनाव । नीचे रहि तरि जात सब, ऊपर रहि बुडिजाव ॥

यह ब्राह्मणरूप नाव धन्य है, संसाररूप समुद्रमें इसकी उलटीही रीति है उसके नीचे रहनेवाले सब तरते हैं और ऊपर रहने वाले नीचे गिरते हैं अर्थात् ब्रह्माणसे जो नम्र रहता है वह तरजाता है और जो नम्र नहीं रहता है वह नरकमें गिरता है ॥

14 सुधाधाम औषधिप, छबियुत अमियशरीर । तऊ चंद रविढिग मलिन, परघर कौन गँभीर ॥

अमृतका घर, औषधियोंका अधिपति, जिसका शरीर अमृतमय और शोभायुतभी चन्द्रमा सूर्यके मण्डलमें जाकर निस्तेज होता है दूसरेके घरमें बैठकर कौन लघुता नहीं पाता ? ॥

15 यह अलि नलिनीपानमधि, तेहि रसमद अलसान । परि विदेश विधिवश कुरै, फूलरसे बहु मान ॥

यह भौंरा जब कमलिनीके पत्तोंके मध्यमें था तब कमलिनीके फूलके रससे आलसी बना रहता था, अब दैववशते आकर कोरेयाके फूलको बहुत समझता है ॥

16 क्रोधसे तात पियो चरणनसे स्वामि हतो जिन रोषसे छाती । बालसे वृद्ध भये तक मुक्खमें भारतिवैरिणिधो सँघाती ॥ मम जो वास पुष्प उन तोडत शिवजीकी पूजा होत प्रभाती । तासे दुख मान सदैव हरि मैं ब्राह्मणकुलका त्याग चिताती ॥शब्दों में फ़र्क़यहाँ हम बंबई संस्करण (1925–26) का पाठ लेते हैं

अगस्त्य ऋषिने रुष्ट होकर मेरे पिताको पी डाला और दूसरे (भृगु) ने क्रोधके मारे पांवसे मेरे पतिको मारा, जो श्रेष्ठ ब्राह्मण बैठे सदा लडकपनसे लेकर मुखविवरमें मेरी वैरिणीको रखते हैं और प्रतिदिन पार्वतीके पतिकी पूजाके निमित्त मेरे गृहको काटते हैं हे नाथ ! इससे खेद पाकर ब्राह्मणोंके घरको सदा छोडे रहतीहूँ ॥

17 बंधन बहुतेरे अहैं, प्रेमबन्ध कछु और । काठ काटनमें निपुण, बँध्यो कमल महँ भौंर ॥शब्दों में फ़र्क़

बन्धन तो बहुत हैं परन्तु प्रीतिकी रस्सीका बन्धन औरही है काठके छेदनमें कुशलभी भौंरा कमलके कोशमें निर्व्यापार हो जाता है ॥

18 कट्यो न चन्दन महक तजु, बँध्यो न खेल गजेश । ऊख न पेरिउ मधुरता, शील न सुकुल कलेश ॥

काटा चन्दनका वृक्ष गन्धको त्याग नहीं देता, बन्धाभी गजपति विलासको नहीं छोडता, कोल्हूमें पेरीभी ऊख मधुरता नहीं छोडती, वैसेही दरिद्रभी कुलीन सुशीलता आदि गुणोंका त्याग नहीं करता ॥

19 कोऊ भूमीके माहिं लघु पर्वत करधारकै नाम तुम्हार परचो है । भूतल स्वर्गके बीच सभीने जो गिरिवरधारि प्रसिद्ध कियो है ॥ तीनलोकके धारक तुमको धारौं सदा कुच कौन गिनत है । तातें बहु कहना है जो वृथा यश लाभ हरे निज पुण्य मिलत है ॥शब्दों में फ़र्क़

पृथ्वीपर किसी अत्यन्त हलके पर्वतोंको अनायाससे बाहुओंके ऊपर धारण करनेसे आप स्वर्ग और पृथ्वीतलमें सर्वदा गोवर्द्धनधारी कहलाते हैं, तीनों लोकोंके धरनेवाले आपको केवल कुचोंके अग्रभागमें धारण करतीहूँ यह कुछ भी नहीं गिना जाता है, हे केशव ! बहुत कहनेसे क्या । पुण्योंसे यश मिलता है ॥

संस्करणों में फ़र्क़

जहाँ संस्कृत के तीनों संस्करणों के मतलब में फ़र्क़ है: हर संस्करण के शब्द, उनका शब्द-दर-शब्द मतलब और छपे पन्ने की तस्वीर।

Translated by Mihirchandra Sharma (1925–26). Internet Archive scan of the 1925–26 printing (archive.org). Public domain in the US. A modern translation is in progress.

Found a mistake in this translation? Email admin@lifemathmoney.com with the passage.

Chanakya NitiSharma, Hindi

Translations

Theme

Text size

100%