Chanakya Niti · Chanakya

Chapter 6

Hindi translation by Mihirchandra Sharma (1925–26) · 3 min read

1 सुनिके जानै धर्मको, सुनि दुर्बुधि तजि देत । सुनिकै पावै ज्ञानहू, सुने मोक्षपद लेत ॥

मनुष्य शास्त्रको सुनि कर धर्मको जानता है, दुर्बुद्धिको छोडता है; ज्ञान पाता है तथा मोक्ष पाता है ॥

2 वायस पक्षिन पशुन महँ, श्वान अहै चण्डाल । मुनियनमें जेहि पाप उर, सबमें निंदक काल ॥शब्दों में फ़र्क़

पक्षियोंमें कौवा और पशुओंमें कुक्कुर चांडाल होता है; मुनियोंमें चांडाल पाप है, और सबमें चांडाल निंदक है ॥

3 कांस होत शुचि भसमसे, ताम्र खटाई धोइ । रजोधर्मते नारि शुचि, नदी बेगसे होइ ॥

कांसेका पात्र राखसे, तांबेका अम्ल (खटाई) से स्त्री रजस्वला होनेपर और नदी धाराके वेगसे पवित्र होती है ॥

4 पूजि जात है भ्रमनसे, द्विज योगी औ भूप । भ्रमन किये नारी नशै, ऐसी नीति अनूप ॥

भ्रमण करनेवाले राजा, ब्राह्मण, योगी पूजित होते हैं परन्तु स्त्री घूमनेसे नष्ट होजाती है ॥

7.15 मित्र और हैं बंधु तेहि, सोइ पुरुष गणजात । धन है जाके पासमें, पंडित सोइ कहात ॥

जिसके धन है उसीके मित्र और उसीके बांधव होते हैं और वही पुरुष गिना जाता है वही पंडित कहलाता है ॥

5 तैसीही मति होत है, तैसोई व्यवसाय । होनहार जैसो रहै, तैसोइ मिलत सहाय ॥

वैसीही बुद्धि और वैसाही उपाय होता है और वैसेही सहायक मिलते हैं जैसा होनहार है ॥

6 काल पचावत जीव सब, करत प्रजन संहार । सबके सोयउ जागियतु, काल टरै नहिं टार ॥

काल सब प्राणियोंको पचाता है और कालही सब प्रजाका नाश करता है, सब पदार्थके लय होजानेपर काल जागता रहता है कालको कोई नहीं टाल सकता ॥

7 जन्म अन्ध देखै नहीं, काम अन्ध तस जान । तैसेही मद अन्ध हैं, अर्थी दोष न मान ॥

जन्मके अन्धे नहीं देखते, कामसे जो अन्धा होरहा है उसको सूझता नहीं, मदोन्मत्त किसीको देखते नहीं और अर्थी दोषको नहीं देखता ॥

8 जीव कर्म आपै करै, भोगत फलहू आप । आप भ्रमत संसारमें, मुक्ति लहतहै आप ॥

जीव आपही कर्म करता है और उसका फलभी आपही भोगता है आपही संसारमें भ्रमता है और आपही उससे मुक्त भी होता है ॥

9 प्रजापाप नृप भोगियत, प्रोहित नृपको पाप ॥ तियपातक पति शिष्यको, गुरु भोगत है आप । ॥

अपने राज्यमें कियेहुए पापको राजा और राजाके पापको पुरोहित भोगता है, स्त्रीकृतपापको स्वामी भोगता है वैसेही शिष्यके पापको गुरु ॥

10 ऋणकर्ता पितु शत्रु पर, पुरुष गामिनी मात । रूपवती तिय शत्रु है, शत्रु अपंडित जात ॥

ऋण करनेवाला पिता शत्रु है, व्यभिचारिणी माता और सुन्दरी स्त्री शत्रु है और मूर्ख पुत्र वैरी है ॥

11 धनसे लोभी वश करै, गर्विहि जोरि स्वपान । मूरखके अनुसरि चले, बुधजन सत्य कहान ॥

लोभिको धनसे, अहंकारीको हाथ जोडनेसे, मूर्खको उसके अनुसार वर्तनेसे और पंडितको सच्चाईसे वश करना चाहिये ॥

12 नहिं कुराज बिनु राज भल, त्यों कुमीत हूं मीत । शिष्य बिना वरु है भलो, त्यों कुदार कहु मीत ॥

राज्य न रहना यह अच्छा परन्तु कुराजाका राज्य होना यह अच्छा नहीं, मित्रका न होना यह अच्छा, परन्तु कुमित्रको मित्र करना अच्छा नहीं, शिष्य न हो यह अच्छा, परन्तु निंदित शिष्य कहलावे यह अच्छा नहीं, भार्या न रहे यह, अच्छा, पर कुभार्याका भार्या होना अच्छा नहीं ॥

13 कहँ कुराजत प्रजहि सुख, लहिं कुमीत सुख केह । कहँ कुशिष्यते यश मिले, नहिं कुनारि रति गेह ॥

दुष्ट राजाके राज्यसे प्रजाको सुख और कुमित्र मित्रसे आनन्द कैसे होसक्ता है ? दुष्ट स्त्रीसे गृहमें प्रीति और कुशिष्यके पढानेवालेकी कीर्ति कैसे होगी ॥

14 एक एक बक सिंहसे, चारि कुकुट गुण लीन । पांच काकते श्वानते, षट गर्दभसे तीन ॥

सिंह और बकसे एक एक, व कुक्कुट ( मुर्गा ) से चार, कौवेसे पांच, कुत्तेसे छः और गदहेसे तीन गुण सीखने उचित हैं ॥

15 जो कारज करणीय है, बहुत होय वा नेक । सब यतनसे कीजिये यही सिंहगुण एक ॥

कार्य छोटा हो वा बडा जो करणीय हो, उसको सब प्रकारके प्रयत्नसे करना उचित है, इस एक गुणको सिंहसे सीखना कहते हैं ॥

16 करि संयम इंद्रियनको, पंडित बगुल समान । देश काल बल जानिकै, कारज करै सुजान ॥

विद्वान् पुरुषको चाहिये कि, इंद्रियोंका संयम करके देश, काल, बलको समझकर बगुलाके समान सब कार्यको साधै ॥

17 युद्ध भोग आक्रमण करि, उचित समयपर जाग । यही चारि गुण कुक्कुटके, देन बंधुजन भाग ॥

उचित समयमें जागना, रणमें उद्यत रहना और बन्धुओंको उनका भाग देना और आप आक्रमण करके भोग करना इन चार बातोंको कुक्कुट ( मुर्गा ) से सीखना चाहिये ॥

18 मैथुन गुप्त रु धृष्टता, अवसर संग्रह गेह । अप्रमाद विश्वास तजि, पञ्च काकबुधि लेह ॥शब्दों में फ़र्क़

छिपकर मैथुन करना, धैर्य धरना, समयमें घरसंग्रह करना, सावधान रहना और किसीपर विश्वास न करना इन पांचोंको कौवेसे सिखना उचित है ॥

19 बहु अहार थोरेहि तृपित, सुख सोवत झट जाग । छहगुण श्वानके शूरता, अरु स्वामी अनुराग ॥

बहुत खानेकी शक्ति रहते भी थोडेहीसे सन्तुष्ट होना गाढ निद्रा रहते भी झटपट जागना, स्वामीकी भक्ति और शूरता इन छः गुणोंको कुत्तेसे सीखना चाहिये ॥

20 थक्यो भार ढोयो करै, शीत घाम समझै न । गर्दभके गुण तीनि ये, फिरै सदाही चैन ॥

अत्यन्त थकजानेपरभी बोझको ढोते जाना, शीत और उष्णपर दृष्टि न देना, सदा सन्तुष्ट होकर विचरना इन तीन बातोंको गदहेसे सीखना चाहिये ॥

21 जे नर धारण करत हैं, यह उत्तम गुण बीस । होय विजय सब काममें, तिनकी बीसौ बीस ॥

जो नर इन बीस गुणोंको धारण करेगा वह सदा सब कार्योंमें विजयी होगा ॥

संस्करणों में फ़र्क़

जहाँ संस्कृत के तीनों संस्करणों के मतलब में फ़र्क़ है: हर संस्करण के शब्द, उनका शब्द-दर-शब्द मतलब और छपे पन्ने की तस्वीर।

Translated by Mihirchandra Sharma (1925–26). Internet Archive scan of the 1925–26 printing (archive.org). Public domain in the US. A modern translation is in progress.

Found a mistake in this translation? Email admin@lifemathmoney.com with the passage.

Chanakya NitiSharma, Hindi

Translations

Theme

Text size

100%