Chanakya Niti · Chanakya

Chapter 16

Hindi translation by Mihirchandra Sharma (1925–26) · 3 min read

1 कीन नहिं ध्यान हरिपदको जो मुक्ति पददाता शास्त्र बीचमें कह्योहै । स्वर्गकेभी द्वारको खोलतहै बलसे उस धर्मकाभी संचय नहीं कियो है ॥ नारिनके पुष्ट कुच स्वप्नमें न देखे ऐसो खोटो जन्म हमहीको आय मिल्यो है । माताके यौवन वन छेदन कुठार भयो यहीम्हारे नाम जगमाहिं तुल्यो है ॥

संसारसे मुक्त होनेके लिये विधिसे ईश्वरके पदका ध्यान मुझसे न हुआ, स्वर्गद्वारके कपाटके तोडनेमें समर्थ धर्मकाभी अर्जन न किया और स्त्रीके दोनों पीनस्तन और जंघाओंका आलिङ्गन स्वप्नमेंभी न किया, मैं माताके युवापनरूप वृक्षके केवल काटनेमें कुल्हाडी हुआ ॥

2 बोलैं हैं कोइ औरसे, चितवत हैं कहिं और । मनमें चिन्ता अन्यकी, न स्त्री रति इकठौर ॥

भाषण दूसरेके साथ करती हैं, दूसरेको विलाससे देखती हैं; हृदयमें दूसरेहीकी चिंता करती हैं, स्त्रियोंकी प्रीति एकमें नहीं रहती ॥

3 जो मूरख ऐसे गिनत, कामिनीका मोहि ध्यान । नीचे उसके वश परचो, क्रीडापक्षि समान ॥

जो मूर्ख अविवेकसे समझता है कि, यह कामिनी मेरे ऊपर प्रेम करतीहै वह उसके वश होकर खेलके पक्षीके समान नाच करता है ॥

4 धनसे किसको नहिं गर्व भयो किस कामिक दुःख समूह नशा । किसके मन खंडित नाहिं किये जग कामिनि राजहिं प्यार कसा ॥ को कालके गालमें नाहिं परच्यो कोउ याचक गौरव मान लसा । दुर्जनके बचमें पडके सुखमारग माहिं जा कौन धसा ॥शब्दों में फ़र्क़

धन पाकर गर्वी कौन न हुआ, किस विषयकी विपत्ति नष्टहुई, पृथ्वीमें किसके मनको स्त्रियोंने खंडित न किया, राजाको प्रिय कौन हुआ, कालके वश कौन नहीं हुआ, किस याचकने गुरुता पाई, दुष्टोंकी दुष्टतामें पडकर संसारके पथमें कुशलतासे कौन गया ॥

5 रचो न देख्यो नाहिं यहि, सुन्यो कनक मृग गात । तऊ राम तृष्णा स्वमति, नाश काल फिरि जात ॥

सोनेकी मृगी न पहिले किसीने रची, न देखी और न किसीको सुन पडती है तो भी रघुनन्दनकी तृष्णा उसपर हुई, विनाशके समय बुद्धि विपरीत होजाती है ॥

6 गुणसें पाय बडाय, नहीं ऊंच बैठक ढँगो । बैठि ऊंचघर जाय, कहीं काग होवै गरुड ॥

प्राणी गुणोंसे उत्तमता पाता है ऊँचे आसनपर बैठकर नहीं, कोटके ऊपरके भागमें बैठा कौवा क्या गरुड होजाता है ॥

7 सब थल गुणहि पुजाय, नहीं महा तिहुं सम्पदा । बंदि कि तस विधु जाय, पूर क्षीण अकलंक जस ॥

सब स्थानोंमें गुण पूजे जाते हैं, बडी संपत्ति नहीं पूर्णिमाका पूर्णभी चन्द्रमा क्या वैसा वंदित होता है, जैसा विना कलंकके द्वितीयाका दुर्बल ॥

8 औरनके वर्णन किये, बिन गुणहू गुणवान । इन्द्रौ लघुताई लहै, निज मुख किये बखान ॥

जिसके गुणोंको दूसरे लोग वर्णन करते हैं वह निर्गुणभी हो तो गुणवान कहा जाता है इन्द्रभी यदि अपने गुणोंकी आप प्रशंसा करें तो उनसे लघुता पाता है ॥

9 पहुँचि विवेकी पुरुष पहँ, अति शोभा गुण पाव । घनी रत्नछबि तब कढै, जब लहि कनक जडाव ॥

विवेकीको पाकर गुण सुन्दरता पाते हैं, जब रत्न सोनामें जडा जाता है तब अत्यन्त सुन्दर देख पडता है ॥

10 गुणसे विष्णु समानहूं, विनु अवलंबहि नाहिं । होय अमोलौमणिं तेऊ, कनक औलंबहि चाहि ॥

गुणोंसे ईश्वरके सदृशभी निरालंब अकेला पुरुष दुःख पाताहै अमोल भी माणिक्य सोनाके अवलंबकी अर्थात् उसमें जडानेकी अपेक्षा करताहै ॥

11 अति कलेशकरि धर्म तजि, अथवा परि अरि पाँव । जो मिलती संपति सो, मेरे पास न आव ॥

अत्यन्त पीडासे, धर्मके त्यागसे और वैरियोंकी प्रणतिसे जो धन होते हैं सो मुझको नहीं हों ॥

12 जो सुतीयसम एकरति, तेहि संपति करु काह । जो वेश्यासम हो तेहि, भोगहि चलतो राह ॥शब्दों में फ़र्क़

उस संपत्तिसे लोग क्या करसक्ते हैं जो वधूके समान असाधारण है वेश्याके समान सर्वसाधारण हो वह पथिकोंकेभी भोगमें आ सक्ती है ॥

13 तिय जीवन धन अशनते, बिनहि अघाने भोग । औरहु गए जाइहैं जात हैं, सब ही प्राणी लोग ॥

धनमें, जीवनमें, स्त्रियोंमें और भोजनमें. अतृप्त होकर सब प्राणी गये जातेहैं और जायँगे ॥

14 क्षीण होहिं सब दान औ, यज्ञ होम बलि कीन । पात्रदान सबको अभय, होय कबहुँ नहिं छीन ॥

सब दान, यज्ञ, होम, बलि ये सब नष्ट होजातेहैं सत्पात्रको दान और सब जीवोंको अभयदान ये क्षीण नहीं होते ॥

15 तृण लघु तेहिते लघु रुई, तेहिते याचक लोग । पवन उडावे नाहिं कस, डरेउ याचना योग ॥

तृण सबसे लघु होता है, तृणसे रुई हलकी होती है, रुईसेभी याचक, इसे वायु क्यों नहीं उडा लेजाता? वह समझता है कि, यह मुझसे भी मांगेगा ॥

16 मानभंग सहि जिवनसो, भलो प्राणकर त्यागु । प्राणत्याग क्षण एक दुख, मानभंग नित लागु ॥

मानभंगपूर्वक जीनेसे प्राणका त्याग श्रेष्ठ है, प्राणत्यागके समय क्षणभर दुःख होता है, मानके नाश होनेपर दिनदिन ॥

17 सबै अनंदित होयँ, मधुर वचनको पाइके । तेहिते बोलिय सोय, वचनहु कहा दरिद्रता ॥

मधुर वचनके बोलनेसे सब जीव संतुष्ट होते हैं, इस कारण उसीका बोलना योग्य है, वचनमें दरिद्रता क्या ? ॥

18 जक्तके कटुतरु फल दोई, अहै अमृत सम तूल । सरस वचन प्रिय औ सुजन, संगतिहू अनुकूल ॥शब्दों में फ़र्क़

संसाररूप कटुवृक्षके दोही फल हैं रसीला प्रियवचन और सजनके साथ संगति ॥

19 दान पठन तप माहिं जो, जन्म जन्म अभ्यास । ताहीके संयोगते, फिरि फिरि देह प्रकाश ॥शब्दों में फ़र्क़

जो जन्म २ दान, पठन, तप इनका अभ्यास किया जाता है उस अभ्यासके योगसे देहका अभ्यास फिर २ करता है ॥

20 विद्या पुस्तक जो रही, जो धन परकरमाहिं । काम परे विद्या न वह, अहै धनहु वह नाहिं ॥

जो विद्या पुस्तकोंहीमें रहती है और दूसरोंके हाथोंमें जो धन रहता है, काम पडजानेपर न वह विद्या है न वह धन है ॥

संस्करणों में फ़र्क़

जहाँ संस्कृत के तीनों संस्करणों के मतलब में फ़र्क़ है: हर संस्करण के शब्द, उनका शब्द-दर-शब्द मतलब और छपे पन्ने की तस्वीर।

Translated by Mihirchandra Sharma (1925–26). Internet Archive scan of the 1925–26 printing (archive.org). Public domain in the US. A modern translation is in progress.

Found a mistake in this translation? Email admin@lifemathmoney.com with the passage.

Chanakya NitiSharma, Hindi

Translations

Theme

Text size

100%