Chanakya Niti · Chanakya

Chapter 5

Hindi translation by Mihirchandra Sharma (1925–26) · 3 min read

1 अभ्यागत सबको गुरू, नारी गुरु पति जान । द्विजन अग्निगुरु चारिहू, बरन विप्र गुरु मान ॥

स्त्रियोंका गुरु पतिही है, अभ्यागत सबका गुरु है ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य इनका गुरु अग्नि है और चारों वर्णोंका गुरु ब्राह्मण है ॥

2 जिमि तपाय घसि काटि पिटि, सुवरन लख, विधि चारि । त्यागि शील गुण कर्म तिमि, चारिंहि पुरुष विचारि ॥

घिसना, काटना, तपाना, पीटना, इन चार प्रकारोंसे जैसे सोनेकी परीक्षा की जाती है वैसेही दान, शील, गुण और आचार इन चारों प्रकारोंसे पुरुषकीभी परीक्षा की जाती है ॥

3 जौलौं भय आवै नहिं, तौलौं डरे विचार । आये शंका छोडिकै, चलिये कीन्ह प्रहार ॥

तबतकही भयोंसे डरना चाहिये, जबतक, नहीं आवे और आये हुए भयोंको देखकर प्रहार करना उचित है ॥

4 एकही गर्भ नक्षत्रमें, जायमान यदि होय । नहीं शील सम होतहै, बेरकांट सम दोय ॥

एकही गर्भसे उत्पन्न और एकही नक्षत्रमें जायमान शीलमें समान नहीं होते जैसे बेर और उसके कांटे ॥

5 नाहिं निस्पृह अधिकार गहु, नहिं भूषण निहकाम । नहिं अचतुर प्रिय बोलु नहिं, वंचक साफकलाम ॥

जिसको किसी विषयकी वांछा न होगी वह किसी विषयका अधिकार नहीं लेगा, जो कामी न होगा वह शरीरकी शोभा करनेवाली वस्तुओंमें प्रीति नहीं रक्खेगा, जो चतुर न होगा वह प्रिय नहीं बोल सकेगा और स्पष्ट कहनेवाला छली नहीं होगा ॥

6 मूरख द्वेषी पंडितहि, धनहीनहि धनवान । परकीया स्वकियाहुकी, विधवा सुभागा जान ॥शब्दों में फ़र्क़

मूर्ख पंडितोंसे, दरिद्री धनियोंसे, व्यभिचारिणी कुलस्त्रियोंसे और विधवा सुहागिनियोंसे बुरा मानती है ॥

7 आलसते विद्या नशै, धन औरनके हाथ । अल्पबीजसे खेत अरु, दल दलपति बिनु साथ ॥शब्दों में फ़र्क़

आलस्यसे विद्या, दूसरेकें हाथमें, जानेसे धन, बीजकी यूनतासे खेत और सेनापतिके विना सेना नष्ट होजाती है ॥

8 कुल शीलहिते धारिये, विद्या करि अभ्यास । गुणते जानहि श्रेष्ठ कहँ, नयनहिं कोपनिवास ॥शब्दों में फ़र्क़

अभ्याससे विद्या, सुशीलतासे कुल, गुणसे भला मनुष्य और नेत्रसे कोप ज्ञात होता है ॥

9 विद्या रक्षित योगते, मृदुतासे भूपाल । रक्षित गेह सुतीयते, धनते धरम विशाल ॥

धनसे धर्मकी, यम. नियम आदि योगसे ज्ञानकी, मृदुतासे राजाकी, भली स्त्रीसे घरकी रक्षा होती है ॥

10 वेद शास्त्र आचार औ, शान्तहि और प्रकार । जो कहते लहते वृथा, लोग कलेश अपार ॥शब्दों में फ़र्क़

वेदके पंडित्यको व्यर्थ प्रकाश करनेवाला शास्त्र और उस आचारके विषयमें व्यर्थ विवाद करनेवाला, शांत पुरुषको अन्यथा कहनेवाला ये लोग व्यर्थही क्लेश उठाते हैं ॥

11 शरिद नाशै दान, शील दुर्गतिहि नाशियत । बुद्धि नाश अज्ञान, भय नाशत है भावना ॥

दान दरिद्रताका, सुशीलता दुर्गतिका, बुद्धि अज्ञानका और भक्ति भयका नाश करती है ॥

12 व्याधि न कोपसों आन, रिपु नहिं दूजो मोहसम । अग्नि न काम समान, नहीं ज्ञानसे सुख पैर ॥

कामके समान दुसरी व्याधि नहीं है, अज्ञानके समान दुसरा बैरी नहीं है, क्रोधके तुल्य दुसरी आग नहीं है, ज्ञानके तुल्य अन्य सुख नहीं है ॥

13 जनम मृत्यु लहु एक, भोगत है इक शुभ अशुभ । नरक जात है एक, लहत एकही मुक्तिपद ॥

यह निश्चय है कि, एकही पुरुष जन्म मरण पाताहै, सुख दुःख एकही भोगताहै, एकही नरकोंमें पडता है और एकही मोक्ष पाता है, अर्थात् इन कामोंमें कोई किसीकी सहायता नहीं कर सकता ॥

14 ब्रह्मज्ञानिहि स्वर्ग तृण, जितइन्द्रिय तृण नार । शूरहि तृण है जीवनो, निस्पृह कहँ संसार ॥शब्दों में फ़र्क़

ब्रह्मज्ञानीको स्वर्ग तृण है, शूरको जीवन तृण है, जिसने इन्द्रियोंको वश किया उसे स्त्री तृणके तुल्य जानपडती है, निःस्पृहको जगत् तृण है ॥

15 विद्या मित्र विदेशमें, घर तिय मीत सप्रीत । रोगहि औषध अरु मरे, धर्म होत है मीत ॥

विदेशमें विद्या मित्र होती है, गृहमें भार्या मित्र है, रोगीका मित्र औषध है और मरेका मित्र धर्म है ॥

16 व्यर्थै वृष्टि समुद्रमें, तृप्तहि भोजन दान । धनिकहि देनो व्यर्थ है, व्यर्थ दीप दिनमान ॥

समुद्रमें वर्षा वृथा है और भोजनसे तृप्तको भोजन निरर्थक है, धनीको धन देना व्यर्थ है और दिनमें दीपक व्यर्थ है ॥

17 दूजो जल नहिं मेघसम, बल आतमहि समान । नहिं प्रकाश है नैनसम, प्रिय अनाज सम आन ॥शब्दों में फ़र्क़

मेघके जलके समान दूसरा जल नहीं होता, अपने बल समान दूसरेका बल नहीं, इस कारण कि, समय पर काम आता है नेत्रके तुल्य दूसरा प्रकाश करनेवाला नहीं है और अन्नके सदृश दूसरा प्रिय पदार्थ नहीं है ॥

18 अधनी धनको चाहते, पशु होन वाचाल । नर चाहते हैं स्वर्गको सुरगण मुक्तिविशाल ॥

धनहीन धन चाहते हैं और पशु वचन, मनुष्य स्वर्ग चाहते हैं और देवता मुक्तिकी इच्छा रखते हैं ॥

19 सत्यहिते रवि तपत है, सत्यहि पर भुवभार । वहै पवनहू सत्यसे, सत्यहि सब आधार ॥

सत्यसे पृथ्वी स्थिर है और सत्यसेही सूर्य तपते हैं, सत्यहीसे वायु वहती है, सब सत्यहीसे स्थिर है ॥

20 चल लक्ष्मी औ प्राणहु, और जीविका धाम । येह चलाचल जगतमें, अचल धर्म अभिराम ॥शब्दों में फ़र्क़

लक्ष्मी नित्य नहीं है, प्राण, जीवन, धाम ये सब स्थिर नहीं हैं । निश्चय है कि, इस चराचर संसारमें केवल धर्मही निश्चल है ॥

21 नरमें नाई धूर्त है, वायस पक्षिन माहिं । चौपायनमें स्यार है, मालिनि नारि लखाहिं ॥

पुरुषोंमें नापित और पक्षियोंमें कौवा वञ्चक होताहै पशुओंमें सियार वञ्चक होताहै और स्त्रियोंमें मालिन धूर्त होतीहै ॥

4.19 पितु आचारज अन्नप्रद, भयरक्षक जो कोय । विद्यादाता पांच यह, मनुज पिता सम होय ॥

जन्मानेवाला, यज्ञोपवीत आदि संस्कार करानेवाला, जो विद्या देता है, अन्न देनेवाला, भयसे वचानेवाला ये पांच पिता गिने जाते हैं ॥

4.20 राजतिया औ गुरुतिया, मित्रतियाहू जान । निजमाता औ सासु ये, पांचों मातु समान ॥

राजाकी भार्या, गुरुकी स्त्री, ऐसेही मित्रकी पत्नी सास और अपनी जननी इन पांचोंको माता कहते हैं ॥

संस्करणों में फ़र्क़

जहाँ संस्कृत के तीनों संस्करणों के मतलब में फ़र्क़ है: हर संस्करण के शब्द, उनका शब्द-दर-शब्द मतलब और छपे पन्ने की तस्वीर।

Translated by Mihirchandra Sharma (1925–26). Internet Archive scan of the 1925–26 printing (archive.org). Public domain in the US. A modern translation is in progress.

Found a mistake in this translation? Email admin@lifemathmoney.com with the passage.

Chanakya NitiSharma, Hindi

Translations

Theme

Text size

100%