1 मुक्ति चहो जो तात, विषयनको तजु विषसरिस ॥ दया शिल सच वात, शौच सरलता गहु क्षमा ॥शब्दों में फ़र्क़
हे भाई ! यदि मुक्ति चाहते हो तो विषयोंको विषके समान छोड दो ! सहनशीलता, सरलता, दया, पवित्रता और सच्चाईको अमृतकी नाईं पिओ ॥
2 जौन अधम नर भाषते, मर्म परस्पर आप । ते विलाय जैहैं यथा, मधि विमवटको साँप ॥
जो नराधम परस्पर अन्तरात्माके दुःखदायक वचनको भाषण करते हैं वे निश्चयकरिके नष्ट होजाते हैं, जैसे विमौटमें पडकर सांप ॥
3 गन्ध सोन फल इक्षु धन, बुध चिरायु नरनाह । सुमन मलय धाता न किय, लहु ज्ञाता गुरु नाह ॥
सुवर्णमें गन्ध, ऊखमें फल, चंदनमें फूल, विद्वान् धनी और राजा चिरजीवी न किया इससे निश्चय है कि, विधाताको पहिले कोई बुद्धिदाता न था ॥
4 गुरच औषधिन सुखनमें, भोजन कह्यो प्रधान । चख इंद्रिय सब अंगमें, सिर प्रधान तिमि जान ॥
सब औषधियोंमें गुरच ( गिलोय ) प्रधान है, सब सुखोंमें भोजन श्रेष्ठ है, सब इन्द्रियोंमें आंख उत्तम है, सब अंगोंमें शिर श्रेष्ठ है ॥
5 दूत वचन गति संग नहिं, नभ न आदि कहु कोय । शशिरविग्रहण बखानु जो, द्विज न विदुष किमि होय ॥शब्दों में फ़र्क़
आकाशमें दूत नहीं जासक्ता, न वार्ताकी चर्चा चल सक्ती, न पहिलेहीसे किसीने कहिरक्खा है और न किसीसे सङ्गम हो सक्ता ऐसी दशामें आकाशमें स्थित सूर्यचन्द्रके ग्रहणको जो द्विजवर स्पष्ट जानता है वह कैसे विद्वान् नहीं है ॥
6 द्वारपाल सेवक पथिक, सभय क्षुधारत पाय । भांडारी विद्यार्थी, सोवत सात जगाय ॥
विद्यार्थी, सेवक, पथिक, भूखसे पीडित, भयसे कातर, भांडारी और द्वारपाल ये सात यदि सोते हों तो जगादेना चाहिये ॥
7 भूपति मृगपति मूढपति, त्यों शूकर औ बाल । सोवत सात जगाइये, नहिं पर कूकर व्याल ॥
सांप, राजा, व्याघ्र, सूअर, वैसेही बालक, दूसरेका कुत्ता और मूर्ख ये सात सोते हो तो नहीं जगाना चाहिये ॥
8 अर्थहेतु वेदहि पढें, खाय शूद्रको धान । ते द्विज क्या कर सकतेहैं, बिन विष व्यालसमान ॥शब्दों में फ़र्क़
जिन्होंने धनके अर्थ वेदको पढा, वैसेही जो शूद्रका अन्न भोजन करते हैं वे ब्राह्मण विषहीन सर्पके समान क्या कर सकते हैं ॥
9 रुष्ट भये भय तुष्टसे, नहीं धनागम होय । दंड सहाय न करिसकै, का रिसाय करु सोय ॥
जिसके क्रुद्ध होनेपर न भय है, प्रसन्न होनेपर न धनका लाभ, न दंड या अनुग्रह होसकताहै वह रुष्ट होकर क्या करेगा ॥
10 बिन विषहूके सांपको, चाहिन फनै बढाय । होउ नहीं वा होउ विष, फटाटोप भयदाय ॥शब्दों में फ़र्क़
विषहीन सांपकोभी अपनी फणा बढानी चाहिये इस कारण कि, विष हो वा न हो आडम्बर भयजनक होता है ॥
11 प्रातः द्यूत प्रसंगसे, मध्य स्त्रीपरसंग । सायं चोरप्रसंग कह, काल गेह तव अंग ॥शब्दों में फ़र्क़
प्रातःकालमें जुआरियोंकी कथासे अर्थात् महाभारतसे, मध्याह्नमें स्त्रीके प्रसंगसे अर्थात् रामायणसे, रात्रिमें चोरकी वार्तासे अर्थात् भागवतसे बुद्धिमानोंका समय बीतता है । तात्पर्य यह कि महाभारतके सुननेसे यह निश्चय होजाता है कि, जुआ और कलह छलका घर है, इस लोक और पर लोकमें उपकार करनेवाले कर्मोंको महाभारतमें लिखी हुई रीतियोंसे करनेपर उन कामोंका पूरा फल होताहै, इस कारण बुद्धिमान् लोग प्रातःकालही महाभारतको सुनते हैं, जिससे दिनभर उसी रितिसे काम करते जायँ । रामायण सुननेसे स्पष्ट उदाहरण मिलता है कि स्त्रीके वश होनेसे अत्यन्त दुःख होताहै और परस्त्रीपर दृष्टि देनेसे पुत्र कलत्र जडमूलके साथ पुरुषका नाश होजाताहै, इस हेतु मध्याह्नमें अच्छे लोग रामायणको सुनते हैं, प्रायः रात्रिमें लोग इन्द्रियोंके वश हो जाते हैं और इन्द्रियोंका यह स्वभाव है कि, मनको अपने २ विषयोंमें लगाकर जीवको विषयोंमें लगा देती हैं, इसी हेतुसे इन्द्रियोंको आत्माहारीभी कहते हैं । और जो लोग रातको भागवत सुनते हैं वे कृष्णके चरित्रको स्मरण करके इंद्रियोंके वश नहीं होते, क्योंकि सोलह हजारसे अधिक स्त्रियोंके रहतेभी कृष्णचन्द्र इंद्रियोंके वश न हुए और इन्द्रियोंके संयमकी रीतिभी जानजाते हैं ॥
12 सुमन माल निज कर रचित, स्वलिखित पुस्तक पाठ । धन इंद्रहु नाशै दिये, स्वघर्षित चन्दल काठ ॥
अपने हाथसे गुथी माला, अपने हाथसे घिसा चन्दन, अपने हाथसे लिखा स्तोत्र ये इन्द्रकीभी लक्ष्मीको हरलेते हैं ॥
13 ऊख शूद्र दधि नायिका, हेम मेदिनी पान । तिल चन्दन इन नवनको, मर्दनही गुण जान ॥
ऊख, तिल, शूद्र, कान्ता, सोना, पृथ्वी, चन्दन, दही और पान इनका मर्दन गुणवर्द्धन है ॥
14 दारिद सोहत धीरते, कुपट शुभ्रता पाय । लहि कुअन्न उष्णत्वको, शील कुरूप सुहाय ॥
दरिद्रताभी धीरतासे शोभती है, स्वच्छतासे कुवस्त्र सुन्दर जान पडता है, कुअन्नभी उष्णतासे मीठा लगता है, कुरूपताभी सुशील हो तो शोभती है ॥














