Chanakya Niti · Chanakya

Chapter 10

Hindi translation by Mihirchandra Sharma (1925–26) · 3 min read

1 हीन नहीं धनहीन है, निश्चय सो मनमान । विद्यारत्न विहीन जो, सकल हीन तेहि जान ॥

धनहीन हीन नहीं गिनाजाता निश्चय है कि, यह धनी ही है, विद्यारत्नसे जो हीन है वह सब वस्तुओंमें हीनहै ॥

2 दृष्टि शोधि पग धरिय मग, पीजिय जल पट शोधि । शास्त्रशोधि बोलिय वचन, करिय काज मन शोधि ॥

दृष्टिसे शोधकर पांव रखना उचित है, वस्त्रसे शुद्ध कर जल पीवे, शास्त्रसे शुद्ध कर वाक्य बोले और मनसे सोचकर कार्य करना चाहिये ॥

3 सुख चाहै विद्या तजै, सुख तजि विद्या चाह । सुख अर्थिहि विद्या कहां, विद्यार्थिहि सुख काह ॥

यदि सुख चाहै तो विद्याको छोड दे, यदि विद्या चॉहै तो सुखका त्याग करे, सुखार्थीको विद्या और विद्यार्थीको सुख कैसे होगा ॥

4 काह न जानै सुकवि जन, करै कहा नहिं नारि । मद्यपि कहा न बकिसकै, काग खाहि केहि वारि ॥

कवि क्या नहीं देखते, स्त्री क्या नहीं करसकती, मद्यपी क्या नहीं बकते और कौवे क्या नहीं खाते ॥

5 बनवै अति रंकन भूमिपती, अरु भूमिपतीनहुं रंक अती । धनिको धनहीन फिरैं करती, अधनी, न धनी विधिकेरि, गती ॥

निश्चय है कि, विधि रंकको राजा, राजाको रंक, धनीको निर्धन, निर्धनको धनी करदेता है ॥

6 याचक रिपु लोभीनके, मूढन जो शिख दानि । जार तियन अरि पति कह्यो, चोरन शशि रिपु जानि ॥

लोभियोंको याचक और मूर्खोंको समझानेवाला और पुंश्चली स्त्रियोंको पति और चोरोंको चन्द्रमा शत्रु है ॥

7 धर्म शील गुण नाहिं जेहि, नहिं विद्या तप दान ॥ मनुजरूप भुवि भार तेहि, विचरत मृगकरि जान ॥

जिन लोगोंमें न विद्या है, न तप है, न दान है, न शील है, न गुण है और न धर्म है वे संसारमें पृथ्वीपर भाररूप होकर मनुष्यरूपसे मृगसे फिर रहे हैं ॥

8 शून्य हृदय उपदेश, नाहिं लगै कैसो करिय । वसै मलयगिरिदेश, तऊ बांसमें बास नहिं ॥

गम्भीरताविहीन पुरुषोंको शिक्षा देना सार्थक नहीं होता मलयाचलके संगसे बांस चन्दन नहीं होता ॥

9 स्वाभाविक नहिं बुद्धि जेहि, ताहि शास्त्र करु काह । जो नर नयनविहीन है, दर्पणसे का ताह ॥

जिसको स्वाभाविक बुद्धि नहीं है उसको शास्त्र क्या करसक्ता है जैसे आंखोंसे हीनको दर्पण क्या करेगा ? ॥

10 दुर्जन सज्जन करनको, भूतल नहीं उपाय । ह्वै अपान शुचि इन्द्रि नहिं, सौ सौ धोई जाय ॥

दुर्जनको सज्जन करनेके लिये पृथ्वीतलमें कोई उपाय नहीं है, मलके त्याग करनेवाली इंद्रिय सौवारभी धोई जाय तोभी श्रेष्ठ इंद्रिय न होगी ॥

11 सतविरोधते मृत्यु मिलु, धनक्षय कीर और द्वेष । राजद्वेषते नशत है, कुलक्षय करु द्विज द्वेष ॥शब्दों में फ़र्क़

बडोंके द्वेषसे मृत्यु, शत्रुके विरोध करनेसे धनका क्षय होता है, राजाके द्वेषसे नाश और ब्राह्मणके द्वेषसे कुलका क्षय होताहै ॥

12 गज बाघ सेवित वृक्ष घर बन माहि वरु रहिबो करै । अरु पत्र फल जल सेवबो तृणसेज बरु लहिबो करै ॥ शतछिद्र वल्कल वस्त्रकरि बहु काल यह गहिबो करै । निजबंधुमह धनहीन है नहिं जीवनो चहिबो करै ॥

वनमें बाघ और बडे २ हाथियोंसे, सेवित वृक्षके नीचेके पत्ता फल खाना वा जलका पीना, घासपर सोना, सौ टुकडेके वल्कलोंको पहिनना ये श्रेष्ठ हैं, पर बन्धुओंके मध्यमें धनहीनका जीना श्रेष्ठ नहीं है ॥

13 विप्र वृक्ष है मूल संध्या वेद शाखा जानिये । धर्म कर्म हैं पत्र दोऊ मूलको नहिं नाशिये ॥ जो नष्टमूल है जाय तो कुछ शाख पात न फूंटिये । यही नीति सुनीति है की मूलरक्षा कीजिये ॥

ब्राह्मण वृक्ष है, उसकी जड संध्या है, वेद शाखा हैं और धर्म पत्ते हैं इस कारण प्रयत्न करके जडकी रक्षा करनी चाहिये जड कटजानेपर न शाखा रहेगी और न पत्ते ॥

14 लक्ष्मी देवी मातु है, पिता विष्णु सर्वेश । कृष्णभक्त बंधू सभी, तीन भुवन निजदेश ॥

जिसकी लक्ष्मी माता है और विष्णु भगवान् पिता है और विष्णुके भक्त बांधव हैं उसको तीनों लोक स्वदेशही है ॥

15 बहुविधि पक्षी एक तरु, जो बैठे निशि आय । भोर दशोंदिशि उडि चले, वह कोही पछिताय ॥

नानाप्रकारके पखेरू एक वृक्षपर बैठतेहैं, प्रभात समय दशों दिशामें होजाते हैं उसमें क्या शोच है ॥

16 बुद्धि जासु है सो बली, निर्बुधिके बल नाहिं । अतिबल सिंहहि स्यार लघु, चतुर हतोसि वनमाहिं ॥शब्दों में फ़र्क़

जिसको बुद्धि है उसको बल है निर्बुद्धिको बल कहासे होगा, देखो वनमें मदसे उन्मत्त सिंह सियारसे मारा गया ॥

17 है नाम हरीको जगपालक मन जीवन शंका क्यों करनी । नहीं तो बालकजीवनको तनुसे पय निसरत क्यों जननी ॥ यही जानकर बार बार हे यदुपति लक्ष्मीपति तेरे । चरणकमलके सेवनसे दिन बीते जायँ सदा मेरे ॥शब्दों में फ़र्क़

मेरे जीवनमें क्या चिंता है यदि हरि विश्वका पालनेवाला कहलाता है, ऐसा न हो तो बच्चोंके जीनेके हेतु माताके स्तनमें दूध कैसे बनाते, इसको वारंवार विचार करके हे यदुपति ! हे लक्ष्मीपति ! सदा केवल आपके चरणकमलकी सेवासे मैं समयको बिताता हूँ ॥

18 देवबैन बुद्धि बेस, तऊ और भाषा चहौं । यदपि सुधा सुर देश, चहैं अपसरन अधररस ॥शब्दों में फ़र्क़

यद्यपि संस्कृत भाषामेंही विशेष ज्ञानहै तथापि दूसरी भाषाका भी लोभी हूं जैसे अमृतके रहते भी देवताओंकी इच्छा स्वर्गकी स्त्रियोंके ओष्ठके आसवमें रहती है ॥

19 चून दशगुणों, अन्नते, ता दश गुण पय जान । पयसे अठगुण मांस है, तेहि दशगुण घृत मांन ॥

चावलसे दशगुणा पिसान (चून) में गुण है, पिसानसे दशगुणा दूधमें, दूधसे आठगुणा मांसमें, मांससे दशगुणा घीमें ॥

20 रोग बढत है शाकतें, पयसे बढत शरीर । घृत खाये बीरज बढै, मांस मांस गंभीर ॥

शाकसे रोग, दूधसे शरीर, घीसे वीर्य और मांससे मांस बढता है ॥

संस्करणों में फ़र्क़

जहाँ संस्कृत के तीनों संस्करणों के मतलब में फ़र्क़ है: हर संस्करण के शब्द, उनका शब्द-दर-शब्द मतलब और छपे पन्ने की तस्वीर।

Translated by Mihirchandra Sharma (1925–26). Internet Archive scan of the 1925–26 printing (archive.org). Public domain in the US. A modern translation is in progress.

Found a mistake in this translation? Email admin@lifemathmoney.com with the passage.

Chanakya NitiSharma, Hindi

Translations

Theme

Text size

100%