Chanakya Niti · Chanakya

Chapter 11

Hindi translation by Mihirchandra Sharma (1925–26) · 3 min read

1 दानशक्ति प्रिय बोलबो, धीरज उचित विचार । ये गुण सीखे ना मिलैं, स्वाभाविक हैं चार ॥

उदारता, प्रिय बोलना, धीरता और उचितका ज्ञान ये अभ्याससे नहीं मिलते ये चारों स्वाभाविक गुण हैं ॥

2 वर्ग आपनो छोडिके, गहे वर्ग जो आन । सो आपुइ नशि जात है, राज्य अधर्म समान ॥शब्दों में फ़र्क़

जो अपनी मण्डलीको छोड परके वर्गका आश्रय लेता है वह आपही लयको प्राप्त होजाताहै जैसे राजाके अधर्मसे राज्य ॥

3 भारी करी रहे अंकुशके वशका वह अंकुशभारी करीसों । त्यों तमपुंजहि नाशतदीपसो दीपकहू अंधियारसरीसों ॥ वज्रके मारे गिरै गिरिहू कहुं होय भला वह वज्रगिरीसों । तेज है जासु सोई बलवान कहाविश्वासशरीरवरीसों ॥

हाथीका स्थूल शरीर है वहभी अंकुशके वश रहता है तो क्या हस्तिके समान अंकुशहै, दीपके जलनेपर अन्धकार आपही नष्ट होजाता है, तो क्या दीपके तुल्य तम है ? विजुलीके मारे पर्वत गिरजाते हैं, तो क्या विजुली पर्वतके समान है ? जिसमें तेज विराजमान रहता है वह बलवान् गिना जाता है मोटेका कौन विश्वास है ॥

4 दश हजार बीते बरस, कलिमें तजि हरि देहि । तासु अर्द्ध सुरनदी जल, ग्रामदेव अधि तेहि ॥

कलियुगमें दशसहस्र वर्षके बीतनेपर विष्णु पृथ्वीको छोड देते हैं उसके आधेपर गंगाजी जलको, तिसके आधेके बीतनेपर ग्रामदेवता ग्रामको ॥

5 विद्या गृह आसक्तको, दया मांस जे खाहिं । लुब्धहि सतता हो नहिं, जारहि शुचिता नाहिं ॥

गृहमें आसक्त पुरुषोंको विद्या, मांसके आहारीको दया द्रव्यके लोभीको सत्यता और व्यभिचारीको पवित्रता नहीं होती ॥

6 साधुदशाको नहिं लहैं, दुर्जन बहु शिख पाय । दूध घीवसे सींचये, नींब न तदपि मिठाय ॥

निश्चय है कि, दुर्जन अनेक प्रकारसे सिखलाया भी जाय, पर उसमें साधुता नहीं आती, दूध और घीसे मूलसे पल्लवपर्यन्त नींबका वृक्ष सींचाभी जाय पर इसमें मधुरता नहीं आती ॥

7 मनमलीन खल तीर्थमें, यदि सौ बार नहाहिं । होय शुद्ध नहिं जिमि सुरा, बासन दीनहु दाहि ॥

जिसके हृदयमें पाप है वही दुष्ट है, वह तीर्थमें सौबार स्नानसेभी शुद्ध नहीं होता, जैसे मदिराका, पात्र जलायाभी जाय तोभी शुद्ध नहीं होता ॥

8 जो न जानु उत्तमत्व जाहिके गुणानकी । निन्दतो सो ताहितो अचर्ज कौन खानकी ॥ ज्यों किराति हाथिमाथ मोतियां विहायकै । घूंघची पहीनती विभूषणे बनायके ॥

जो जिसके गुणकी प्रकर्षता नहीं जानता वह निरंतर उसकी निंदा करता है, जैसे भिल्लिनी हाथीके मस्तकके मोतीको छोड घुघुँचीको पहिनती है ॥

9 जो पूरे इक वरसभर, मौनधार नित खात । युगकोटिनके सहसतक, स्वर्गमाहिं पुजि जात ॥शब्दों में फ़र्क़

जो वर्षभर नित्य चुपचाप भोजन करता है वह सहस्रकोटि युग स्वर्गलोकमें पूजा जाता है ॥

10 काम क्रोध अरु स्वाद, लोभ श्रृंगारहि कौतुकहिं । अतिसेवा निद्राहि, विद्यार्थी आठों तजै ॥

काम, क्रोध, लोभ, मीठी वस्तु, शृङ्गार, खेल, अतिनिद्रा और अतिसेवा इन आठोंको विद्यार्थी छोड देवे ॥

11 विनु जोते महि फूल फल, खाय रहे वन माहिं । श्राद्ध करै जो प्रति दिवस, कहिय विप्र ऋषि ताहिं ॥

विना जोती भूमिसे उत्पन्न फल वा मूलको खाकर सदा वनवास करता हो और प्रतिदिन श्राद्ध करे ऐसा ब्राह्मण ऋषि कहलाता है ॥

12 एकैबार अहार, तुष्ट सदा षट्कर्म रत । ऋतुमें प्रिया विहार, करै विप्र सो द्विज अहै ॥

एक समयके भोजनसे संतुष्ट रहकर पढना, पढाना, यज्ञ करना, कराना, दान देना और लेना इन छः कामोंमें सदा रत हो और ऋतुकालमें स्त्रीका सङ्ग करे तो ऐसे ब्राह्मणको द्विज कहते हैं ॥

13 निरत लोकके कर्म, पशुपालै वानिज करै । खेतीमें मन पर्म, करे विप्र सो वैश्य है ॥

सांसारिक कर्ममें रत हो और पशुओंका पालन, वनियाई और खेती करनेवाला हो वह विप्र वैश्य कहलाता है ॥

14 लाखआदि मद मांसु, घीव कुसुम अरु नील मधु । तैल बेचियत तासु, शूद्र जानिये विप्र यदि ॥

लाख आदि पदार्थ, तेल, नीली, कुसुम, मधु, घी, मद्य और मांस जो इसको वेचनेवाला हो वह ब्राह्मण शूद्र कहा जाता है ॥

15 दंभी स्वारथ शूर, पर कारज घाले छली । द्वेषी कोमल क्रूर, विप्र बिलार कहावतो ॥

दूसरेके कामका विगाडनेवाला, दम्भी, अपनेही अर्थको साधनेवाला, छली, द्वेषी, ऊपर मृदु और अन्तःकरणमें कडा हो तो वह ब्राह्मण बिलार कहाजाता है ॥

16 कूप बावली बाग, औ तडाग सुरमन्दिरहि । नाशैमें भय त्याग, मलिछ कहावै विप्र सो ॥

बावली, कुवा, तालाब, वाटिका, देवालय इनके उच्छेद करनेमें जो निडर हो वह ब्राह्मण म्लेच्छ कहलाता है ॥

17 परनारीरत जोय, जो सुर गुरुधनको हरै । द्विज चंडाल सो होय, सबमें करु निर्वाह जो ॥

देवताका द्रव्य और गुरुका द्रव्य जो हरता है और परस्त्रीसे संग करता है और सब प्राणियोंमें निर्वाह करलेता है वह विप्र चांडाल कहलाता है ॥

18 मतिमानकोचाहियेकीधनभोजनसंचहिंनहिंदियोईकरैं । यहितेंबलिविक्रमकर्णहुकीरतिआजुलौंलोगकहोईकरैं ॥ चिरसंचिमधूहमलोगनकीबिनुभोगेदियेनसिवोईकरैं । यहजानिभयेमधुनाशदोऊमधुमाखियांपांवघिसोईकरैं ॥शब्दों में फ़र्क़

सुकृतियोंको चाहिये कि, भोगयोग्य धनको और द्रव्यको देवें कभी न संचय करें क्योंकि कर्ण, बलि, विक्रमादित्य इन राजाओंकी कीर्ति इस समय पर्यन्त वर्तमान है दान भोगसे रहित बहुत दिनसे संचित हमारे लोगोंका मधु नष्ट हो गया, ऐसा देखकर मधुमक्खियां मधुके नाश होनेके कारण अपने दोनों पाओंको घिसा करती हैं ॥

संस्करणों में फ़र्क़

जहाँ संस्कृत के तीनों संस्करणों के मतलब में फ़र्क़ है: हर संस्करण के शब्द, उनका शब्द-दर-शब्द मतलब और छपे पन्ने की तस्वीर।

Translated by Mihirchandra Sharma (1925–26). Internet Archive scan of the 1925–26 printing (archive.org). Public domain in the US. A modern translation is in progress.

Found a mistake in this translation? Email admin@lifemathmoney.com with the passage.

Chanakya NitiSharma, Hindi

Translations

Theme

Text size

100%