1 आयुर्बल और कर्म, धन विद्या अरु मरण ये । नीति कहत अस मर्म, गर्भहिमें लिखि जात हैं ॥
यह निश्चय है कि, आयुर्दाय, कर्म, धन, विद्या और मरण ये पांचों जव जीव गर्भहीमें रहताहै तवही लिख दिये जातेहैं ॥
2 बांधव जन सुत मित्र वे, रहत साधु प्रतिकूल । ताहि धर्म कुल सुकृत लहु, जो इनके अनुकूल ॥
पुत्र, मित्र, बन्धु ये साधुजनोंसे निवृत्त होजाते हैं और जो उनका संग करते हैं उनके पुण्यसे उनका कुल सुकृती होजाताहै ॥
3 मच्छी, पंछी, कच्छपी, दरस परस करि ध्यान । शिशु पालै नित तैसही, सजन संग प्रमान ॥
मछली कछुई और पक्षी ये दर्शन, ध्यान और स्पर्शसे जैसे बच्चोंको सर्वदा पालती हैं वैसेही सज्जनोंकी संगति ॥
4 जौलों देह समर्थ है, जबलों मरिबो दूरि । तौलों आतम हित करै, प्राण अंत सब पूरि ॥
जबलग देह नीरोग है और जबलग मृत्यु दूर है तत्पर्यन्त अपना हित पुण्यादि करना उचित है, प्राणके अन्त होजानेपर कोई क्या करेगा ॥
5 बिन औसरहू देत फल, कामधेनुसम नित्त । मातासी पर देशमें, विद्या संचित वित्त ॥
विद्यामें कामधेनुके समान गुणहैं । इस, कारण कि अकालमें फल देतीहै, विदेशमें माताके समान है, विद्याको गुप्त धन कहतेहैं ॥
6 सौ निर्गुनियनस अधिक, एक पुत्र सुविचार । एक चन्द्र तमको हरै, तारा नहीं हजार ॥
एक भी गुणी पुत्र सैकडों गुणरहितोंसे श्रेष्ठ है जैसे एक ही चन्द्र अन्धकारको नष्ट करदेता है, सहस्र तारे नहीं ॥
7 मूरखै चिरायुनसे भलो, जन्मतही मरि जाय । मरे अल्प दुख होइहै, जिये सदा दुखदाय ॥
मूर्ख जन्मा चिरंजीवी भी हो उससे उत्पन्न होतेही जो मरगया वह श्रेष्ठ है । इस कारण कि, मरा थोडेही दुःखका कारण होताहै, जड जबलों जीता है तबलों दाहता है ॥
8 घर कुगांव सुत मूढ तिय, खल नीचनि सेवकाय । कुभख सुता विधवा छवों, तन बिनु अग्नि जराय ॥
कुग्राममें वास, नीच कुलकी सेवा, कुभोजन, कलही स्त्री, मूर्खपुत्र, विधवा कन्या ये छः विना आगही शरीरको जलातेहैं ॥
9 कहा होय तेहि धेनु जो, दूध न गाभिन होय । कौन अर्थ वहि सुत भये, पण्डित भक्त न जोय ॥
उस गायसे क्या लाभहै जो न दूध देवे, न गाभिन होवे और ऐसे पुत्रहुएसे क्या लाभ जो न विद्वान् भया न भक्तिमान् ॥
10 यह तीनै विश्राम, माहिं तपन जगतापमें । हरै घोर भव धाम, पुत्र नारि सतसंग पुनि ॥
संसारके तापसे जलते हुए पुरुषोंके विश्रामके हेतु तीन है लडका, स्त्री और सज्जनोंकी संगति ॥
11 भूपति औ पंडित वचन, औ कन्याको दान । एकै एकै बार ये, तीनों होत समान ॥
राजा लोग एकहीबार आज्ञा देते हैं पंडितलोग एकही बार बोलते हैं, कन्याका दान एकहीबार होता है, ये तीनों बातें एकहीबार होती हैं ॥
12 तप एकहि द्वैसे पठन, गान तीनि पथ चारि । कृषी पांच रण बहुत मिलि, अस कह शास्त्र विचारि ॥
अकेलेसे तप, दोसे पढना; तीनसे गाना, चारसे पथमें चलना, पांचसे खेती और बहुतोंसे युद्ध भलीभांतिसे बनते हैं ॥
13 सत्य मधुरभाषै वचन, और चतुर शुचि होय । पति प्यारी औ पतिव्रता, तिय जानिये सोय ॥
वही भार्या है जो पवित्र और चतुर है, वही भार्या है जो पतिव्रता है, वही भार्या है जिसपर पतिकी प्रीति है, वही भार्या है जो सत्य बोलती है अर्थात् दान मान·पोषण पालनके योग्य वही है ॥
14 है अपुत्रका सून घर, बांधव विन दिशि सून । मूरखको हिय सून है, दारिदको सब सून ॥
निपुत्रीका घर सूना है, बन्धुरहितकी दिशा शून्य है, मूर्खका हृदय शून्य है और सर्वशून्य दरिद्रता है ॥
15 भोजन विष है बिनु पचें, शास्त्र बिना अभ्यास । सभा गरलसम रंककी, बूढहि तरुनी पास ॥
विना अभ्याससे शास्त्र विष होजाता है, विना पचे भोजन विष होजाताहै, दरिद्रकी गोष्ठी विष और वृद्धको युवती विष जानपडती है ॥
16 दया रहित धर्महि तजै, औ गुरु विद्या हीन । क्रोधमुखी तिय प्रीतिबिनु, बान्धव तजै प्रवीन ॥
दयारहित धर्मको छोडदेना, चाहिये, विद्याहीन गुरुका त्याग उचित है जिसके मुँहसे क्रोध प्रकट होता हो ऐसी भार्याको अलग करना चाहिये और विनाप्रीति बाँधवोंका त्याग विहित है ॥
17 पंथ बुढाई नरनकी, हयन बंध इक थाम । जरा अमैथुन तियन कहँ, औ वस्त्रनको घाम ॥
मनुष्योंको बूढापन पंथ है, घोडेको बांधरखना वृद्धता है, स्त्रियोंको अमैथुन बूढापन है, और वस्त्रोंको घाम वृद्धता है ॥
18 हौं केहिको का शक्ति मम, कौन काल अरु देश । लाभखर्च का मित्र को, चिंता करै हमेश ॥शब्दों में फ़र्क़
किस कालमें क्या करना चाहिये, मित्र कौन है, देश कौन है, लाभ व्यय क्या है, किसका मैं हूँ मुझमें क्या शक्ति है ये सब बारबार विचारना योग्य है ॥
21 ब्राह्मण क्षत्री वैश्यका, अग्नि देवता और । मुनिजन हिय मूरति अबुध, समदर्शीन सब ठौर ॥
ब्राह्मण, क्षत्री, वैश्य इनको देवता अग्नि है, मुनियोंके हृदयमें देवता रहती है. अल्पबुद्धियोंको मूर्तिमें और समदर्शियोंके सब स्थानमें देवता है ॥


