1 तिरियन होत स्वभावसे, माया साहस झूँठ । निर्दय अशुचि कंजूसपन, और गुणनमें झूँठ ॥
असत्य, विना विचार किसी काममें झटपट लगजाना, छल, मूर्खता, लोभ, अपवित्रता और निर्दयता ये स्त्रियोंके स्वाभाविक दोष हैं ॥
2 भोज्यवस्तु भोजनसकति, सुंदर सुरति उमङ्ग ॥ विभव दानसामरथिहु, मिलै बडे तपसङ्ग ॥
भोजनके योग्य पदार्थ और भोजनकी शक्ति, सुन्दर स्त्री और रतिकी शक्ति, ऐश्वर्य और दानशक्ति इनका होना थोडे तपका फल नहीं है ॥
3 नारी इच्छागामिनी, पुत्र होइ वस जाहि । विभव पाइ सन्तोष जेहि, इहै स्वर्ग है ताहि ॥
जिसका पुत्र वशमें रहताहै और स्त्री इच्छाके अनुसार चलती है और जो विभवमें सन्तोषयुक्त रहता है उसको स्वर्ग यहांही है ॥
4 सो सुत जो पितुभक्त है, जो पालै पितु सोय । मित्र सोइ विश्वास जँह, तिय सोइ जँह सुख होय ॥
वही पुत्र है जो पिताका भक्त है, वही पिता है जो पालन करता है, वही मित्र है जिसपर विश्वास है, वही स्त्री है जिससे सुख प्राप्त होताहै ॥
5 पाछे काम नसावही, मुखपर मीठे बैन । बरजै ऐसे मित्रको, पयमुख घटविष ऐन ॥
आँखके ओट होनेपर काम बिगाडे, सन्मुख होनेपर मीठी २ बात बनाकर कहे ऐसे मित्रको मुँहडेपर दूधसे और सब विषसे भरे घडेके समान छोडदेना चाहिये ॥
6 विश्वासौ नहिं मित्रको, त्यों कुमित्रहू पास । रूठ्यो मित्र कदापि तो, कुरु सब मर्म प्रकास ॥
कुमित्रपर विश्वास तो किसी प्रकारसे नहीं करना चाहिये और सुमित्रपर भी विश्वास न रक्खे, इसका कारण यह कि, कदाचित् मित्र रुष्ट होय तो सब गुप्त बातोंको प्रसिद्ध कर दे ॥
7 मनके सोचे कामका, नाहिन करै प्रकाश । मंत्र सरिस रक्षा करै, काम बनावै खास ॥
मनसे सोचे हुए कामका प्रकाश वचनसे न करे किंतु मंत्रसे उसकी रक्षा करे और गुप्तही उस कार्यको काममेंभी लावे ॥
8 मूरखता अरु तरुणता, हैं दोऊ दुखदाय । परघर बसिबो कष्ट अति, नीति कहत अस गाय ॥
मूर्खता दुःख देती है और युवापन भी दुःख देता है, परन्तु दूसरेके गृहका वास तो बहुतही दुःखदायक होता है ॥
9 शैल शैल माणिक नहीं, गज गज मुक्ता नाहिं । बन बनमें चन्दन नहीं, साधु न सब थल माहिं ॥
सब पर्वतोंपर माणिक्य नहीं होता और मोती सब हाथियोंमें नहीं मिलता, साधुलोग सब स्थानोंमें नहीं मिलते और सब वनमें चन्दन नहीं होता ॥
10 पुत्रहि शिखवै शीलको, बुधजन नानारीति । कुलमें पूजित होत है, शील सहित जो नीति ॥
बुद्धिमान् लोग लडकोंको नानाभांतिकी सुशीलतामें लगावें इस कारण कि, नीतिके जाननेवाले यदि शीलवान् होयँ तो कुलमें पूजित होते हैं ॥
11 ते माता पितु शत्रुसम, सुत न पढावैं जान । राजहंसमधि बकसरिस, सभा न शोभित तौन ॥
वह माता शत्रु और पिता वैरी है, जिन्होंने अपने बालक न पढाये इस कारण कि सभाके बीच वे ऐसे नहीं शोभते जैसे हंसोंके बीच बगुला ॥
12 प्यार किये बहु दोष हैं, दंड किये बहु सार । पुत्र शिष्यहूको करै, ताते दंड विचार ॥
दुलारनेसे बहुत दोष होते हैं और दंड देनेसे बहुतगुण हैं इस हेतु पुत्र और शिष्यको दंड देना उचित है लालन नहीं ॥
13 श्लोक एक वा आध वा, तासु आध तेहि आध ॥ दिन स्वारथ करि अक्षरै, पठन दान कृत साथ ॥
श्लोक वा श्लोकके आधेको अथवा आधेमेंसे आधेको प्रतिदिन पढना उचित है, इस कारण कि, दान अध्ययन आदि कर्मसे दिनको सार्थक करना चाहिये ॥
14 युद्धशेष प्यारी विरह, दरिद बन्धुअपमान । दुष्टराज खलकी सभा, दाहत बिनहि कृशान ॥शब्दों में फ़र्क़
स्त्रीका विरह, अपने जनोंसे अनादर, युद्ध करके बचा शत्रु, दुष्ट राजाकी सेवा, दरिद्रता और दुष्टोंकी सभा ये विना आगही शरीरको जलाते हैं ॥
15 नदीतीरको वृक्ष औ, राजा मन्त्रीहीन । नष्ट होय परघर तिया, अवशि शीघ्रही तीन ॥
नदीके तीरके वृक्ष, दूसरेके गृहमें जानेवाली स्त्री, मन्त्री रहित राजा, निश्चय है कि ये तीनों शीघ्रही नष्ट होजाते हैं ॥
16 विद्या बल है विप्रको, राजाको बल सैन । धन वैश्यन बल शूद्रको, सेवाही बल ऐन ॥शब्दों में फ़र्क़यहाँ हम मथुरा संस्करण (1914) का पाठ लेते हैं
ब्राह्मणोंका बल विद्या है, वैसेही राजाका बल सेना, वैश्योंका बल धन और शूद्रोंका बल सेवा ॥
17 करि भोजन गृह अतिथिजन, प्रजा निबल नृप जानि । फल विहीन तरु खग तजहिं, वेश्या धन बिनु मानि ॥
वेश्या निर्धनपुरुषको, प्रजा शक्तिहीन राजाको, पक्षी फलरहित वृक्षको और अभ्यागत भोजन करके घरको छोड देते हैं ॥
18 यजमानहि द्विज दान लहि, गुरु शिष विद्या पाय । जरे वनहुको मृग तजहिं, नीति कहत अस गाय ॥
ब्राह्मण दक्षिणा लेकर यजमानको त्याग देते हैं शिष्य विद्या प्राप्त होनेपर गुरुको वैसेही जरेहुए वनको मृग छोड देते हैं ॥
19 दुराचारि दुर दृष्टि हूं, दुर्जन दुस्थल वास । उनते जो संगति करै, तासु वेगही नास ॥
जिसका आचरण बुरा है, जिसकी दृष्टि पापमें रहती है बुरे स्थानमें बसनेवाला और दुर्जन इन पुरुषोंकी मैत्री जिसके साथ की जाती है वह शीघ्रही नष्ट होजाता है ॥
20 नृपमें सेवा सोहती, सोहति प्रीति समान । बनिआई व्यवहारमें, गृहमें तिय गुणवान ॥
सजानमें प्रीति शोभती है और सेवा राजाकी शोभती है व्यवहारोंमें बनियाई और घरमें दिव्य सुन्दर स्त्री शोभती है ॥





