1 करि शिरसन परनाम, त्रिभुवनपति जगदीशको । कहिहौं नीति ललाम, शास्त्रनसे संग्रह किये ॥
तीनों लोकोंके पालन करनेवाले सर्वशक्तिमान् विष्णुको शिरसे प्रणाम करके अनेक शास्त्रोंमेंसे निकालकर “राजनीतिसमुच्चय” नामक ग्रन्थको कहताहूँ ॥
2 यथाशास्त्र पढिबेसुं, मानुष या कह जानही । विदित धर्म उपदेश, कार्याकार्यहि शुभं अशुभ ॥
जो इसको विधिवत् पढकर धर्मशास्त्रमें प्रसिद्ध शुभकार्य और अशुभ कार्यको जानता है वह अति उत्तम गिनाजाता है ॥
3 कहिहौं आछे तौन, लोगनके मैं हेतुहित । जानत मात्रहि जौन, प्राप्त होय सर्वज्ञता ॥
मैं लोगोंके हितकी वांछासे उसको कहूँगा जिसके ज्ञानमात्रसे सर्वज्ञता प्राप्त होजाती है ॥
4 दुष्टतिय पोषण किये, मूर्ख शिष्य उपदेश । औ दुखियन व्योहारसे, विबुधहु लहैं कलेश ॥शब्दों में फ़र्क़यहाँ हम मथुरा संस्करण (1914) का पाठ लेते हैं
निर्बुद्धि शिष्यको पढानेसे, दुष्ट स्त्रिके पोषणसे और दुःखियोंके साथ व्यवहार करनेसे पंडितभी दुःख पाता है ॥
5 दुष्टा भार्या मित्र शठ, उत्तरदायक दासु । तासु मृत्यु संशय नहीं, सर्पवास गृह जासु ॥
दुष्ट स्त्री, शठ मित्र, उत्तर देनेवाला दास और सांप रहनेवाले घरमें वास ये मृत्युस्वरूपही हैं इसमें संशय नहीं ॥
6 विपतिहेतु रक्षै धनहि, धनते रक्षै नारि । रक्षै दारा धनहिते, आतम नित्य विचारि ॥
आपत्ति निवारण करनेके लिये धनको बचाना चाहिये धनसेभी स्त्रीकी रक्षा करनी चाहिये सब कालमें स्त्री और धनसे अपनी रक्षा करनी उचित है ॥
7 आपदहित धन राखिये, धनिहि आपदा कौन । सञ्चितहू नशि जात है, जो लक्ष्मी करु गौन ॥
विपत्ति निवारणके लिये धनकी रक्षा करनी उचित है श्रीमानोंको भी क्या आपत्ति आती है ? हां कदाचित् दैवयोगसे लक्ष्मी चलित हो तो संचित भी नष्ट होजाती है ॥
8 नहिं वृत्ति नहिं बंधु है, नहीं मान जेहि देश । विद्याहू आगम नहीं, तहां वास नहिं वेश ॥
जिस देशमें न आदर, न जीविका, न बन्धु, न विद्याका लाभ है वहां वास नहीं करना चाहिये ॥
9 भूप नदी वेदज्ञ धनि, पँचयें वैद्य गनाय । ये पांचों जहँ नहिं तहां, वसिय न दिवसहुं जाय ॥
धनिक, वेदका ज्ञाता ब्राह्मण, राजा, नदी और पांचवां वैद्य ये पांच जहां विद्यमान नहीं हैं तहां एक दिनभी वास नहीं करना चाहिये ॥
10 भली जीविका लाज भय, और दक्षता दान । ये पांचों जहँ नहिं तहां, करै न संग सुजान ॥शब्दों में फ़र्क़
जीविका, भय, लज्जा, कुशलता, देनेकी प्रकृति जहां ये पांच नहीं वहांके लोगोंके साथ संगति न करनी चाहिये ॥
11 परिखिय सेवक पठै कार, बंधु व्यसनको पाय । बिपति परे पर मित्र कहँ, तिय जब विभव नशाय ॥
काममें लगानेपर सेवकोंकी, दुःख आनेपर वान्धवोंकी, विपत्तिकालमें मित्रकी और विभवके नाश होनेपर स्त्रीकी परीक्षा हो जाती है ॥
12 आतुरता दुखहू परे, शत्रुसंकटो पाय । राजद्वार मसानमें, साथ रहै सो भाय ॥
आतुर होनेपर, दुःख प्राप्त होनेपर, काल पडनेपर वैरियोंसे संकट आनेपर, राजाके समीप और श्मशानपर जो साथ रहता है वही बन्धु है ॥
13 जो ध्रुव वस्तुन त्यागिके, रहै अध्रुवहि सइ । ध्रुवहु तासु नशि जात है, अध्रुव रह्यो नसइ ॥
जो निश्चित वस्तुओंको त्यागकर अनिश्चितकी सेवा करता है उसके निश्चित वस्तुओंका नाश हो जाता है अनिश्चित तो नष्टही है ॥
14 कन्या वरै कुलीनकी, यदपि रूपकी हान । रूपशील नहिं नीचकी, कीजै ब्याह समान ॥
बुद्धिमान् उत्तम कुलकी कन्या कुरूपाभी हो उसे वरै नीच कुलकी सुन्दरी हो तोभी उसको नहीं वरै, इस कारण कि, विवाह तुल्य कुलमें विहित है ॥
15 सींग और नंहके पशुन, शस्त्र लिये जो होय । नदी राजकुल अरु तियन, मत विसवासो कोय ॥
नदियोंका, शस्त्रधारियोंका, नखवाले और शींगवाले जीवोंका, स्त्रियोंमें और राजकुलपर विश्वास नहीं करना चाहिये ॥
16 अमिय लीजिये विषहुसे, अशुचिहुमेंते सोन । नीचहुते विद्या भली, दुष्ट कुलहु तिय लोन ॥
विषमेंसे अमृतको, अशुद्ध पदार्थोंमेंसे भी सोनेको, नीचसेभी उत्तम विद्याको और दुष्टकुलसे भी स्त्रीरत्नको लेना योग्य है ॥
17 नारिनमें भोजन दुगुन, लज्जा चौगुन होइ । छहगुन साहस होतहै, काम अठगुना गोइ ॥शब्दों में फ़र्क़
पुरुषसे स्त्रियोंका आहार दूना, लज्जा चौगुनी, साहस छःगुना और काम आठगुना अधिक होता है ॥








