Chanakya Niti · Chanakya

Chapter 13

Hindi translation by Mihirchandra Sharma (1925–26) · 3 min read

1 बरु नर जिवै मुहूर्तभर, करिके शुचि सत्कर्म । नहिं भरि कल्पहु लोक दुहुँ, करत विरोध अधर्म ॥

उत्तम कर्मसे मनुष्योंको मुहूर्तभरका जीनाभी श्रेष्ठ है, दोनों लोकोंके विरोधी दुष्टकर्मसे कल्पभरकाभी जीना उत्तम नहीं है ॥

2 गतवस्तुन शोचै नहीं, गुनै न होनीहार । काज करहिं परवीन जन, आय परे अनुसार ॥

गतवस्तुका शोक और भावीकी चिन्ता नहीं करनी चाहिये कुशल लोग वर्तमानकालके अनुरोधसे प्रवृत्त होते हैं ॥

3 देव सत्पुरुष अरु पिता, करहिं सुभाव प्रसाद । स्नानपान लहि बन्धु सब, पंडित पाय सुबाद ॥

निश्चय है कि देवता, सत्पुरुष और पिता ये प्रकृतिसे संतुष्ट होते हैं, पर बंधु स्नान और पानसे और पंडित प्रियवचनसे ॥

4.1 आयुर्बल धन कर्म औ, विद्या मरण गनाय ॥ पांचों रहते गर्भमें, जीवनके रचिजाय ॥

आयुर्दाय, कर्म, विद्या, धन और मरण ये पांच जब जीव गर्भमें रहताहै उसी समय सिरजे जाते हैं ॥

4 अजरज चरित विचित्र अति, बडे जननके माहिं । जो तृणसम सम्पति मिले, तासु भार नै जाहिं ॥

आश्चर्य है कि, महात्माओंके विचित्र चरित्र हैं, लक्ष्मीको तृण समान मानते हैं, यदि मिलती है तो उसके भारसे नम्र हो जाते हैं ॥

5 जाहि प्रीति भय ताहिको, प्रीति दुःखको पात्र । प्रीति मूल दुख त्यागिके, वसै तबै सुखमात्र ॥

जिसको किसीमें प्रीति रहती है उसीको भय होता है, स्नेहही दुःखका भाजन है और सब दुःखका कारण स्नेहही है इस कारण उसे छोडकर सुखी होना उचित है ॥

6 पहिलहि करत उपाय जो, परेहु तुरत जेहि सूझ । दुहुन बढत सुख बरत जो, होनी गुणत अबूझ ॥

आनेवाले दुःखके पहिलेसे उपाय करनेवाला और जिसकी बुद्धिमें विपत्ति आजाने पर शीघ्रही उपायभी आजाता है ये दोनों सुखसे बढते हैं और जो सोचता है कि, भाग्यवशते जो होनेवाला है सो अवश्य होगा वह विनष्ट होजाता है ॥

7 नृप धर्मी तो धर्म युत, पापी पाप अचार । जस राजा तैसी प्रजा, चलत राज अनुसार ॥

यदि धर्मात्मा राजा होता है तो प्रजाभी धर्मिष्ठ होती है, यदि पापी हो तो पापी होती है, सब प्रजा राजाके अनुसार चलती है जैसा राजा वैसी प्रजाभी होती है ॥

8 जीवित हू समझौ मरेउ, मनुजहि धर्म विहीन । नहिं संशय चिरजीव सो, मरेहु धर्म जेहि कीन ॥

धर्मरहित जीतेको मृतके समान समझताहूँ, निश्चय धर्मयुत मराभी पुरुष चिरंजीवीही है ॥

9 धर्म अर्थ अरु काम अरु, मोक्ष न एकौ जासु । अजाकण्ठकुचके सरिस, व्यर्थ जन्म है तासु ॥

धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष इन्हींमेंसे जिसको एक भी नहीं रहता, बकरीके गलस्तनके समान उसका जन्म निरर्थक है ॥

10 और अगिन यश दुसहसों, जरिजरि दुर्जन नीच । आप न तैसो करिसकैं, तब तिहि निन्दहिं बीच ॥

दुर्जन दूसरेकी कीर्तिरूप दुःसह अग्निसे जलकर उसके पदको नहीं पाते इसलिये उसकी निन्दा करने लगते हैं ॥

11 विषयसंग परिबंध करु, विषयहीन निर्वान । बंधमोक्ष इन दुहुँनको, कारन मनै न आन ॥

विषयमें आसक्त मन बंधका हेतु है विषयसे रहित मुक्तिका, मनुष्योंके बंध और मोक्षका कारण मनही है ॥

12 ब्रह्मज्ञानसों देहको, विगत भये अभिमान । जहां जहां मन जातहै, तहां समाधिहि जान ॥

परमात्माके ज्ञानसे देहके अभिमानका नाश होजानेपर जहां जहां मन जाता है तहां तहां समाधिही है ॥

13 इच्छित सब सुख केहि मिले, जब सब दैवाधीन । यहिते सन्तोषहि शरण, चहिये चतुर कहँ कीन ॥

मनका अभिलषित सब सुख किसको मिलता है जिस कारण सब दैवके वश हैं इससे सन्तोषपर भरोसा करना उचितहै ॥

14 जैसे धेनु हजारमें, वत्स जाय लखि मात । तैसेही कीन्हों करम, कर्ताके ढिग जात ॥

जैसे सहस्र धेनुओंके रहते बछरा माताहीके निकट जाता है, वैसेही जो कुछ कर्म किया जाताहै सो कर्ताहीको मिलताहै ॥

15 अनथिरकारजते न सुख, जन औ बन दुहुँमाहिं । जन तेहिं दाहैं संगते, बन बिनसंगहिं दाहिं ॥

जिसके कार्यकी स्थिरता नहीं रहती वह न जनमें और न बनमें सुख पाता है । जन उसको संसर्गसे जलाता और वन संगके त्यागसे जराता है ॥

16 जिमि खोदेहीते मिले, भूतलके माध वारि । तैसेहि सेवाके किये, गुरु विद्या मिल धारि ॥

जैसे खननेके साधनसे खनके नर पातालके जलको पाता है वैसेही गुरुगत विद्याको सेवक ( शिष्य ) पाता है ॥

17 फलसिधि कर्म अधीन है, बुद्धि कर्म अनुसारि । तौहू सुमति महान जन, कारज करहिं विचारि ॥

यद्यपि फल पुरुषके कर्मके अधीन रहताहै और बुद्धि कर्मके अनुसारही चलती है तथापि विवेकी महात्मा लोग विचारहीके काम करते हैं ॥

7.4 निज तिय धर्म भोजन तिहूँ, चहिये कीन्ह संतोष । पठन दान तपमें नहीं, तहँ संतोषै दोष ॥

स्त्री, भोजन और धन इन तीनोंमें सन्तोष करना उचित है । पढना, जप और दान इन तीनोंमें सन्तोष कभी नहीं करना चाहिये ॥

18 एक अक्षर दातहु गुरुहिं, जो नर वन्दे नाहिं । जन्म सैकडा श्वान ह्वै, जनै चँडालन माहिं ॥

जो एक अक्षरभी देनेवाले गुरुकी वन्दना नहीं करता वह कुत्तेकी सौ योनिको भोगकर चांडालोंमें जन्मता है ॥

19 सातसिंधु कल्पांत चलु, मेरु चले जुग अन्त । परे प्रयोजनते कबहुं, नहिं चलते हैं सन्त ॥

युगके अन्तमें सुमेरु चलायमान होता है और कल्पके अन्तमें सातों सागर, परन्तु साधुलोग स्वीकृत अर्थसे कभी नहीं विचलते ॥

Translated by Mihirchandra Sharma (1925–26). Internet Archive scan of the 1925–26 printing (archive.org). Public domain in the US. A modern translation is in progress.

Found a mistake in this translation? Email admin@lifemathmoney.com with the passage.

Chanakya NitiSharma, Hindi

Translations

Theme

Text size

100%