1 हमने जन्म-मरण से छूटने के लिए ईश्वर1 के चरणों का ठीक से ध्यान नहीं किया, स्वर्ग के दरवाज़े तोड़कर खोलने वाला धर्म भी नहीं कमाया, सपने में भी औरत के भरे हुए स्तनों और दोनों जाँघों को बाँहों में नहीं भरा; हम अपनी माँ की जवानी का जंगल काटने वाले कुल्हाड़े भर हैं2।
2 औरतें बातें एक आदमी से करती हैं, लुभावनी नज़रों से किसी और को देखती हैं और दिल में किसी और के बारे में सोचती हैं; औरतों की चाह एक आदमी पर नहीं टिकतीa।
3 जो बेवकूफ़ भुलावे में सोचता है, “यह औरत मुझसे प्यार करती है”, वह उसके बस में होकर पालतू पक्षी की तरह नाचता हैb।
4 दौलत पाकर किसे घमंड नहीं हुआ, ऐश के शौक़ीन किस आदमी की मुसीबतें ख़त्म हुईं, धरती पर किसका दिल औरतों ने नहीं तोड़ा, राजाओं का प्यारा भला कौन है, कौन कालc की पकड़ में नहीं आया, किस भिखारी को इज़्ज़त मिली और कौन बदमाशों के जाल में फँसकर अपने रास्ते सही-सलामत आगे बढ़ाd?शब्दों में फ़र्क़
5 सोने की हिरनी3 न किसी ने बनाई है, न पहले देखी है, न उसके बारे में सुना है, फिर भी राम उसे पाने को ललचाए; बर्बादी के वक़्त अक़्ल उलटी हो जाती है।
6 लोग अपने अच्छे गुणों से ऊँचे उठते हैं, ऊँचे आसन पर बैठने से नहीं; महलe की चोटी पर बैठकर भी क्या कौआ पक्षियों का राजा गरुड़4 बन जाता है?
7 हर जगह गुणों की इज़्ज़त होती है, बहुत बड़ी दौलत की भी नहीं; क्या गहरे निशानों वाला पूरा चाँद5 उतना पूजने लायक़ है जितना पतला, बेदाग़ चाँद?
8 जिसके गुण दूसरे बताते हैं, उसे गुण न होने पर भी गुणी माना जाता हैf; इंद्र6 भी अपने गुण ख़ुद बताकर छोटे पड़ जाते हैं।
9 परख रखने वाले आदमी मेंg गुण निखरते हैं, सोने में जड़ा रत्न कहीं ज़्यादा चमकता है।
10 गुणों में सब कुछ जानने वालेh के बराबर होकर भी अकेला और बेसहारा आदमी तकलीफ़ झेलता है; अनमोल माणिक को भी सोने का सहारा चाहिएi।
11 जो पैसा बहुत ज़्यादा तकलीफ़ सेj, धर्म के ख़िलाफ़ जाकर या दुश्मनों के आगे सिर झुकाकर मिले, वह पैसा मुझे न मिलेk।
12 उस दौलत का क्या फ़ायदा जो दुल्हन की तरह सिर्फ़ एक आदमी की हो? बेहतर वह दौलत है जो वेश्या की तरह सबकी साझी होl और जिसका मज़ा आते-जाते राहगीर भी लें।शब्दों में फ़र्क़
13 पैसे, ज़िंदगी, औरतों और खाने से मन भरे बिना सभी जीव मर गए हैं, मर जाएँगे और मर रहे हैंm।
14 सभी दानों का, यज्ञों7 का, आग में दी गई आहुतियों का और देवताओं और भूत-प्रेतों को दी गई भेंटों का पुण्य चुक जाता हैn; दान के लायक़ इंसान को दिए दान का और सभी जीवों को सुरक्षा देने का पुण्य नहीं चुकता।
15 घास हल्कीo है, घास से रुई हल्की है और रुई से भी हल्का भिखारी है; हवा उसे क्यों नहीं उड़ा ले जाती? हवा को डर है, “यह मुझसे माँगेगा।”
16 बेइज़्ज़ती में जीने से जान दे देना बेहतर हैp; जान देने में पल भर दुख होता है, बेइज़्ज़ती में रोज़-रोज़।
17 मीठी बात कहने से सभी जीव ख़ुश होते हैं, इसलिए मीठी बात ही कहनी चाहिए; बोलने में कंजूसीq कैसी?
18 दुनिया के कड़वे पेड़r के अमृत जैसे दो फल हैं—मीठी, अच्छी बातें और भले लोगों का साथ।शब्दों में फ़र्क़
19 जन्म-जन्म में8 दान, पढ़ाई और तप का जो अभ्यास किया गया है, उसी अभ्यास की ताक़त से फिर उन्हीं का अभ्यास होता हैs।शब्दों में फ़र्क़
20 जो विद्या किताबों में है और जो पैसा दूसरों के हाथ में है, काम पड़ने पर न वह विद्या है न वह पैसा।











